चार्ज शीट

खूंखार आतंकी संगठन ISIS से जुड़े लोगों के लिंक की तलाश में NIA ने दक्षिण भारत के 3 राज्यों में की छापेमारी, कर्नाटक में भी 45 ठिकानों पर किया गया रेड – गौरव बरनवाल (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली। बीते अक्टूबर में कोयंबटूर कार सिलेंडर ब्लास्ट मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने देश के 3 राज्यों में छापेमारी की है। बताया जा रहा है कि केंद्रीय ऐजेंसी ने यह छापेमारी तमिलनाडु, केरल और कर्नाटक के 60 से अधिक ठिकानों पर संदिग्ध ISIS समर्थकों के संबंध में की है। अकेले कर्नाटक में 45 ठिकानों पर छापेमारी कि गई है। दरअसल,NIA को IS से संबंध रखने वाले कुछ लोगों की जानकारी मिली थी।

मालूम हो कि कोयंबटूर कार धमाके के तार खूंखार आतंकी संगठन ISIS के कनेक्शन मिले थे। जांच के दौरान NIA ने बताया था कि पकड़े गए आरोपियों से 109 वस्तुएं बरामद की हैं। इनमें इस्लामिक विचारधारा से जुड़े नोटबुक भी शामिल हैं। बता दे कि पिछले साल 23 अक्टूबर को कोयंबटूर में संगमेश्वर मंदिर के पास खड़ी कार में धमाका हुआ था। कार का मालिक जेमिशा मुबीन भी इसमें मारा गया था। धमाके के समय वह कार के अंदर ही था। उसकी उम्र 29 साल थी और पेशे से इंजीनियर था। ISIS की विचारधारा ने मुबीन को कट्टरपंथी बना दिया था। हालांकि, उसकी ट्रेनिंग पूरी नहीं हुई थी इसलिए वह विस्फोटकों को संभाल नहीं सका।

जहां इस हादसे की जांच केंद्रीय जांच ऐजेंसी को सौंपी गई, जांच के दौरान मुबीन के 5 अन्य साथियों को भी गिरफ्तार किया गया था। इन सभी को UAPA के तहत 15 दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पकड़े गए लोगों के नाम मोहम्मद थलका, मोहम्मद असरुद्दीन, मोहम्मद रियाज, फिरोज इस्माइल और मोहम्मद नवाज हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक ने माना है कि वह 21 अप्रैल 2019 को श्रीलंका में हुए सीरियल ब्लास्ट के आरोपियों से मिल चुका है, जो कि ISIS से जुड़े हुए थे।

फिलहाल, केंद्रीय ऐजेंसी की ताजे छापेमारी की कार्यवाही में अभी बहुत कुछ साफ नही हो सका है, लेकिन जिस तरह से छापेमारी को अंजाम दिया गया है, उससे यहीं अंदाजा लगाया जा सकता है कि केंद्रीय ऐजेंसी की यह छापेमारी PFI के बाद यह दूसरी बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *