एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गाजा हास्पिटल हमले की रिपोर्ट सामने आते ही खड़ी देशों में मचा गदर, दक्षिणी लेबनान-इजरायल बार्डर से शांति सेना ने किया आधी रात को मूव – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


आधी रात को दक्षिणी लेबनान-इजरायल बार्डर से शांति सेना मूव करती हुई,फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

तेल अवीव/गजा। गाजा हास्पिटल पर जैसे ही राकेट हमले की रिपोर्ट सामने आई गाजा ही नहीं खाड़ी देशों के साथ-साथ पूरी दुनिया में जैसे मानो आग लग गई हो। जहां इस दौरान जार्डन में बौखलाई भीड़ जार्डन की राजधानी अम्मान में मौजूद इजरायली दूतावास पर टूट पड़ी, दूतावास में आग लगाने की नाकाम कोशिश भी हुई, लेकिन मौके पर पहुंची जार्डन फोर्स ने भीड़ को तितर बीतर करने के लिए हर संभव कोशिश की, हालांकि काफी हद तक स्थिति पर काबू हो गया। वहीं, लेबनान में हिजबुल्लाह समर्थक भारी संख्या में लेबनान में मौजूद अमेरिकी दूतावास की ओर कूच कर दिया।

इस बीच इजरायल की तरफ से टर्की में मौजूद इजरायली दूतावास को तुरंत पूरे स्टाफ के साथ देश लौटने का निर्देश दे दिया गया। उधर, फिलिस्तीनी भीड़ भी फिलिस्तीनी राष्ट्रपति को तुरंत पद छोड़ने के लिए उनके आवास के सामने प्रदर्शन करने लगी। जिस कारण फिलिस्तीनी राष्ट्रपति अगले दिन होने वाली जो बाइडेन के साथ मुलाकात को रद्द कर दिया। जहां इस दौरान जार्डन के साथ कई और भी देशों ने जो बाइडेन के साथ मीटिंग को टाल दिया। इधर ईरान, ईराक समेत कई देश अब खुलकर इजरायल के खिलाफ जंगी मैदान में उतरने का फैसला किया है।

वहीं, दक्षिणी लेबनान-इजरायल बार्डर पर तैनात UNIFIL की ज्वाइंट फोर्स जिनमें भारतीय सेना भी शामिल है सब आधी रात को हीं वहां से मूव कर गई। इस बीच इजरायल की तरफ से गाजा हास्पिटल पर हमले को लेकर अल जजीरा टीवी चैनल के कई विडियो जारी किये गये जिसके आधार पर इजरायल की तरफ से हास्पिटल हमले संबंधी दावे को यह कहकर खारिज किया गया कि हमास के आतंकियों द्वारा मिस फायर के चलते उसके ही राकेट उस हास्पिटल पर गिरा है। जिस वजह से यह हादसा हुआ है।

गौरतलब है कि इजरायली डिफेंस फोर्स द्वारा गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ जारी काउंटर आपरेशन के दौरान गाजा के एक हास्पिटल पर एक हमले के दौरान भारी संख्या में लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई है। जिसे लेकर पूरा गदर मच गया। तो इजरायल ने इसे हमास के आतंकियों द्वारा मिस फायर की घटना के आधार पर इजरायली हमले के दावें को खारिज कर दिया। वहीं, हमास ने भी एक बयान जारी करते हुए दावा किया कि घटना के समय उसके द्वारा कोई राकेट फायरिंग नहीं किया गया है। फिलहाल, किसके दावें में कितनी सच्चाई है ? यह अभी साफ नही हो सका है, लेकिन यह हादसा किसी गंभीर घटना के लिए जिम्मेदार बन सकती है, जिसका दुषप्रभाव पूरी दुनिया में देखने को मिल सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *