एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

दुश्मन की सरजमीं से पूरे देश के लिए आई अब तक की बड़ी खुश खबरी, सरबजीत के हत्यारे को लाहौर में किया गया ढेर – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


अज्ञात हमले में मारे गए सरबजीत सिंह का हत्यारा अमीर सरफराज तांबा, फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

लाहौर। यूं तो दुश्मन की सरजमीं से अक्सर खुश खबरी आती हीं रही है, लेकिन आज की खबर उस घाव के लिए सबसे बड़े मरहम का का काम कर गई है। दरअसल, भारत के पंजाब प्रांत निवासी सरबजीत सिंह जिनको पाकिस्तानी ऐजेंसियों ने फर्जी तरीके पकड़कर पाकिस्तान के खिलाफ झूठी साजिश रचने के आरोप में जेल में डाल दिया था, इतना ही नहीं इसी झूठी चार्जशीट के आधार पर वहां की अदालत ने उन्हें फांसी तक की सजा सुनाई थी, परंतु नई दिल्ली के प्रभावी हस्तक्षेप के चलते मृत्युदंड से इतर आजीवन कारावास कर दिया गया था, जहां भारत की और भी अधिक सक्रियता के चलते उन्हें जल्द ही रिहाई भी मिलने वाली थीं, लेकिन ऐन मौके पर रिहाई से चंद दिन पहले ही सरबजीत सिंह को ISI के ईशारे पर वर्ष 2013 में लाहौर के सेंट्रल जेल कोट लखपत में लश्कर के आतंकी अमीर सरफराज तांबा ने बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया था। परिणामस्वरूप जब सरबजीत का शव भारत आया तो पूरा देश रो पड़ा था। लेकिन कहते हैं कि ईश्वर के यहां देर है अंधेर नहीं आज यह कहावत सौ फीसदी सच साबित हुई,जहां कुछ अज्ञात हमलावरों ने इस खूंखार आतंकी अमीर सरफराज तांबा को लाहौर में हीं एक स्पेशल आपरेशन के तहत ढेर कर दिया। बता दे कि यह आतंकी पहले से ही भारत के मोस्ट वांटेड सूची में सबसे टाप पर था। आज इसकी मौत ने पूरे देश को जो सुकून पहुंचाया है, शायद हीं इस भावना को शब्दो में बयां कर पाना संभव हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *