एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

क्रीमिया ब्रिज को उड़ाने के कुछ घंटों बाद हीं रूस ने किया जबरदस्त पलटवार, जापोरिजजयिया के कई इमारतों पर किया घातक मिसाइलों से हमला – सतीश उपाध्याय/रविशंकर मिश्र


रूस द्वारा यूक्रेन के जापोरिजजयिया के एक इमारत पर मिसाइल हमले के दौरान, फोटो साभार – (यूक्रेन के डिफेंस डिपार्टमैंट के ट्वीटर से)

कीव/मॉस्को। जारी जंग के बीच क्रीमिया ब्रिज को यूक्रेन द्वारा नष्ट करने के कुछ घंटों बाद हीं रूस ने जबरदस्त पलटवार करते हुए यूक्रेन के जापोरिज्जिया शहर में बीती रात एक अपार्टमेंट पर मिसाइल हमला किया है। जहां इस हमले में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। बता दे कि यूक्रेन द्वारा किये गये दावें में बताया गया है कि रूसी हमलें में कम से कम 20 मकान और 50 अपार्टमेंट क्षतिग्रस्त हुए हैं। इतना ही नहीं यह भी कहा गया है कि कम से कम 20 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि यह हमला आधी रात में किया गया था। वहीं इस हमले को अंजाम देने के कुछ घंटे बाद ही रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी नौसेना प्रमुख सर्गेई सुरोविकिन अब से यूक्रेन के खिलाफ जारी आॅपरेशन को लीड करेंगे।

इससे पहले सुरोविकिन को गर्मी के दौरान दक्षिणी यू्क्रेन में सैनिकों का प्रभारी बनाया गया था। बता दे कि वह सीरिया में रूसी फौज को लीड कर चुके हैं। उन पर सीरिया के एलेप्पो पर बमबारी कराने का भी आरोप है, जिसके कारण शहर का अधिकतर हिस्सा बर्बाद हो गया था। हाल के हफ्तों में जापोरिज्जिया को कई बार निशाना बनाया गया है। यह यूक्रेन के नियंत्रण वाले एक क्षेत्र में आता है, जिस पर रूस ने पिछले सप्ताह कब्जा कर लिया था। इस क्षेत्र का एक हिस्सा फिलहाल रूस के कब्जे में है। यहीं पर यूक्रेन का जापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र स्थित है, जिसे यूरोप का सबसे बड़ा ऊर्जा संयंत्र कहा जाता है।

मालूम हो कि एक दिन पहले ही यानि शनिवार को क्रीमिया प्रायद्वीप को रूस से जोड़ने वाले एक पुल पर विस्फोट हुआ था, जिसके कारण पुल आंशिक रूप से ढह गया था। बताया जाता है कि रूस इसी पुल के रास्ते दक्षिणी यूक्रेन में युद्ध के लिए सैन्य साजो-सामान भेजता है। जहां अब रूसी परिवहन मंत्रालय के हवाले से यह दावा किया गया है कि क्रीमिया और रूस के बीच यात्री ट्रेन की आवाजाही बीती रात निर्धारित समय के अनुसार फिर से शुरू हो गई है। बताते चले कि जब इस पुल को घातक विस्फोटकों से उड़ाया गया था तो यूक्रेन के उपर इसे उड़ाने का आरोप लगा लेकिन बाद में रूस ने इसे अमेरिकी व ब्रिटिश खुफिया ऐजेंसियों की साजिश करार दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *