एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश में हुई हिंसा के खिलाफ भारत को एक बार फिर मिला अंतर्राष्ट्रीय समर्थन, डच सांसद ने हिंसा को अंजाम देने वालों को बताया आतंकी – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली/एम्सटर्डम। पैगंबर मोहम्मद के उपर टिप्पणी को लेकर शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भारत के कई हिस्सों में हिंसा की घटनाओं को अंजाम देने वालों के खिलाफ भारत को अब अंतर्राष्ट्रीय सहयोग मिल रहा है। जहां पहले से ही इस घटना में चर्चित डच सांसद गिर्ट विल्डर्स ने एक बार फिर नूपुर शर्मा का समर्थन किया है और हिंसा में लिप्त पत्थर फेंकने वालों को आतंकवादी बताया है।

बता दे कि डच सांसद गिर्ट ने ट्वीट करते हुए कहा कि केवल अपराधी और आतंकवादी अपनी धार्मिक असहिष्णुता और घृणा व्यक्त करने के लिए सड़क पर हिंसा करते हैं। असहिष्णुता के प्रति सहिष्णु होना बंद करो। हम जीवन संजोते हैं, वे मृत्यु को संजोते हैं। हम आजादी का समर्थन करते हैं। वीर नूपुर शर्मा हमारा प्रतीक हैं। उनका समर्थन करो।

दरअसल,नीदरलैंड के सांसद गिर्ट विल्‍डर्स देश की तीसरी सबसे बड़ी पार्टी के संस्थापक हैं। और जब नूपुर शर्मा के बयान ने जैसे ही तूल पकड़ा गिर्ट विल्डर्स उनके समर्थन में आ गए थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि ये हास्यास्पद है कि इस्लामिक देश नूपुर शर्मा के सच बताने पर नाराज हैं।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भाजपा नेत्री नुपूर शर्मा और नवीन जिंदल ने पैगंबर मोहम्मद पर एक टिप्पणी कर दिये थे जिसे लेकर कुछ दिनों से काफी शोर शराबा मचा हुआ है, जहां इस दौरान खाड़ी देश भी सामूहिक रूप से भारत के खिलाफ एक साथ खड़े हो गए थे। इसके बाद ही भाजपा ने इन दोनों नेताओं से दूरी बनाने के साथ ही इनके बयानों से भी किनारा कर लिया था, जिसके बाद मुंबई के थाने में इन दोनों नेताओं के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज कर लिया गया,जहां एक दिन पहले शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद देश भर में इन दोनों नेताओं के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन किया गया,इतना ही नहीं कई हिस्सों में हिंसा की घटनाओं को भी अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *