बारामूला, 23 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू- कश्मीर के बारामूला जिले के उरी नाला इलाके में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। इस दौरान हुई मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने दो आतंकवादियों को मार गिराया। एक्स के माध्यम से सेना की चिनार कोर ने कहा कि सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच भारी गोलीबारी हुई है और दो आतंकवादियों को मार गिराया गया है। इस दौरान चल रहे ऑपरेशन में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। आतंकवादियों से बड़ी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद और अन्य युद्ध सामग्री बरामद हुई है। दो एके 47, एक पिस्तौल और आईईडी भी बरामद हुआ है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन जारी है।
Related Articles
मॉरीशस के पोर्ट लुइस में भारतीय युद्धपोत ‘टेग’ पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
– दक्षिण पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में 19-22 जून तक मॉरीशस के दौरे पर पहुंचा बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट नई दिल्ली, (हि.स.)। बहुउद्देशीय स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस टेग मॉरीशस के पोर्ट लुइस में दक्षिण-पश्चिम हिंद महासागर क्षेत्र में अपनी परिचालन तैनाती पर है। वह मॉरीशस नेशनल कोस्ट गार्ड के जहाजों और विमानों के साथ मॉरीशस के ईईजेड […]
उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देने पर छह महीने बाद चुप्पी तोड़ी
प्योंगयांग, 28 अप्रैल(हि.स.)। उत्तर कोरिया ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध में रूस का साथ देने की वैश्विक चिंताओं के बीच आज लगभग छह महीने बाद चुप्पी तोड़ी। उत्तर कोरिया ने आधिकारिक रूप से स्वीकार किया कि यूक्रेन में रूस के युद्ध का समर्थन करने के लिए उसने अपनी सेना की तैनाती की। इस बीच रूस […]
टारगेट थे कश्मीरी पंडित, गलतफहमी में मारा गया सेल्स मैन, दो दिन पहले की घटना में नया मोड़ आया सामने – रविशंकर मिश्र (एडिटर इन आॅपरेशन)
घाटी में सर्च ऑपरेशन के दौरान जवान (फाईल फोटो) श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में दो दिन पहले आतंकियों ने जिस स्थानीय कश्मीरी मुस्लिम सेल्समैन को गोली मारी थी ,अब इस आतंकी घटना में दूसरा मोड़ आ गया है। इस घटना में एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा किया जा रहा है कि आतंकियों का […]
