श्रीनगर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के संदिग्ध तीन सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में ध्वस्त किए गए घरों की कुल संख्या पांच हो गई। ताजा कार्रवाई में पुलवामा के अहसान शेख, शोपियां के शाहिद अहमद कुट्टे और कुलगाम के जाहिद अहमद का घर जमींदोज कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार, अहसान ने पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को रसद और प्रत्यक्ष सहायता भी प्रदान की थी। कुट्टे और अहमद पर पिछले 3-चार वर्षों से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले अधिकारियों ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल कश्मीर के दो अन्य अन्य आतंकवादी सहयोगियों आसिफ शेख और आदिल थोकर के घरों को उड़ा दिया था।हालांकि, अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विध्वंस से पहले परिवार के सदस्य घर खाली कर दें। आसपास की संपत्तियों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सटीक विस्फोट से घरों को ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट रूप से स्थानीय आतंकवाद या आतंकवाद को किसी भी तरह के समर्थन को हतोत्साहित करना है। यह स्थानीय युवाओं को सख्त चेतावनी है कि अगर वह बंदूक उठाते हैं और आतंकवादी रैंक में शामिल होते हैं तो उनके परिवारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके परिवारों को पासपोर्ट, सरकारी नौकरी और पुलिस मंजूरी सहित सरकारी लाभ और सुविधाओं से भी वंचित किया जाएगा। यह सब केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है।
Related Articles
रूस के राष्ट्रपति ने जारी किया बड़ी चेतावनी, सीरिया और इराक के खूंखार आतंकी घुस रहे हैं अफगानिस्तान में, शरणार्थी के रूप में यही आतंकी पूर्व सोवियत देशों में भी करेंगें घुसपैठ – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर )
मास्को। एक चौंकाने वाला दावा करते हुए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बुधवार को कहा कि आतंकी हमलों में दक्ष इराकी और सीरियाई आतंकी अफगानिस्तान में दाखिल हो रहे हैं। पूर्व-सोवियत स्टेट के सिक्योरिटी सर्विस प्रमुखों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में पुतिन ने कहा कि अफगानिस्तान में हालात सामान्य नहीं हैं। इराक और सीरिया […]
ईरान के चाबहार पोर्ट के बहाने भारत की जासूसी करने के लिए चीन और पाकिस्तान ने किया ज्वाइंट सीक्रेट मिशन को लांच, दुश्मन ने आॅपरेशन को अंजाम देने के लिए चुना CH-4 ड्रोन – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)
सांकेतिक तस्वीर। इस्लामाबाद। पाकिस्तान और चीन संयुक्त रूप से ग्वादर बंदरगाह की सुरक्षा के बहाने भारत के खिलाफ एक जासूसी अभियान संचालित करने के लिए अरब सागर की निगरानी और ईरान के चाबहार बंदरगाह की जासूसी के लिए ड्रोन तैनात कर दिया है। ग्वादर बंदरगाह के नजदीक मौजूद तुर्बत नेवल एयरबेस पर ड्रोन स्वाड्रन की […]
सीक्रेट ऑपरेशन का फिर से बड़ा दावा, रोम वार्ता असफल होने पर ईरान पर अमेरिका नहीं करेगा हमला – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
इजरायली सैनिक,सांकेतिक तस्वीर, साभार-(सोशल मीडिया) तेहरान/तेलअवीव। ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर एक बार फिर से इजरायल समेत पेंटागन और IAEA बेहद गंभीर हो गए हैं, हालात भी दिन ब दिन बिगड़ते हीं जा रहे हैं, माहौल यहां तक तनावपूर्ण हो चुका है कि रोम वार्ता के असफल होते ही तुरंत ईरान पर चौतरफा हमला […]
