श्रीनगर, 26 अप्रैल (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर सरकार ने पहलगाम हमले के बाद दक्षिण कश्मीर के पुलवामा, शोपियां और कुलगाम में लश्कर-ए-तैयबा आतंकवादियों के संदिग्ध तीन सहयोगियों के घरों को ध्वस्त कर दिया। इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में ध्वस्त किए गए घरों की कुल संख्या पांच हो गई। ताजा कार्रवाई में पुलवामा के अहसान शेख, शोपियां के शाहिद अहमद कुट्टे और कुलगाम के जाहिद अहमद का घर जमींदोज कर दिया गया।अधिकारियों के अनुसार, अहसान ने पहलगाम हमले में पाकिस्तानी आतंकवादियों को रसद और प्रत्यक्ष सहायता भी प्रदान की थी। कुट्टे और अहमद पर पिछले 3-चार वर्षों से राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। इससे पहले अधिकारियों ने शुक्रवार को पहलगाम आतंकी हमले में शामिल कश्मीर के दो अन्य अन्य आतंकवादी सहयोगियों आसिफ शेख और आदिल थोकर के घरों को उड़ा दिया था।हालांकि, अधिकारियों ने यह सुनिश्चित किया कि विध्वंस से पहले परिवार के सदस्य घर खाली कर दें। आसपास की संपत्तियों को होने वाले नुकसान से बचाने के लिए सटीक विस्फोट से घरों को ध्वस्त कर दिया गया। जम्मू-कश्मीर सरकार के एक अधिकारी ने कहा कि इस कार्रवाई का उद्देश्य स्पष्ट रूप से स्थानीय आतंकवाद या आतंकवाद को किसी भी तरह के समर्थन को हतोत्साहित करना है। यह स्थानीय युवाओं को सख्त चेतावनी है कि अगर वह बंदूक उठाते हैं और आतंकवादी रैंक में शामिल होते हैं तो उनके परिवारों को भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। उनके परिवारों को पासपोर्ट, सरकारी नौकरी और पुलिस मंजूरी सहित सरकारी लाभ और सुविधाओं से भी वंचित किया जाएगा। यह सब केंद्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन की आतंकवाद के खिलाफ जीरो-टॉलरेंस नीति का हिस्सा है।
Related Articles
रूस-यूक्रेन जंग के बीच यूक्रेन के तरफ से बड़ा दावा आया सामने, खुलासे में कहा गया कि पुतिन पर किया गया था जानलेवा हमला – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव
रूसी राष्ट्रपति पुतिन (फाईल फोटो) मॉस्को/कीव। रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक सनसनीखेज दावा सामने आया है,जिसमें यूक्रेन के एक सैन्य अधिकारी के हवाले से दावा किया जा रहा है कि इस जंग के दौरान दो महीने पहले रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की हत्या की कोशिश की गई थी लेकिन वे बाल-बाल बच गए। बता दें […]
जंग के पहले ही दिन इस बहादुर पायलट ने मार गिराया रूस के 6 लड़ाकूं विमान, कुल 40 रूसी विमानों को किया टारगेट, घोस्ट आॅफ कीव के नाम से हुआ मशहूर, एक काउंटर आॅपरेशन के दौरान दुश्मन के मिसाइल की चपेट में आने से हुई मौत – चंद्रकांत मिश्र/नित्यानंद दूबे
सांकेतिक तस्वीर। कीव। रूस-यूक्रेन जंग के दौरान रुस के लिए बड़ी चुनौती के रूप में उभरने वाले यूक्रेन एअरफोर्स के इस बहादुर पायलट के शहीद होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। बता दें कि इस लड़ाई में यूक्रेन के इस पायलट ने तहलका मचा रखा था,जंग के पहले ही दिन इस पायलट ने रूस […]
PFI के खिलाफ किये गये छापेमारी को स्पेशल ऑपरेशन “आॅक्टोपस” के तहत दिया गया था अंजाम, इस पूरे आॅपरेशन को लीड कर रही थी IB और राॅ, शाह भी स्पेशल कंट्रोल में थे मौजूद – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल
सांकेतिक तस्वीर। नई दिल्ली। हाल ही में PFI के खिलाफ केंद्रीय ऐजेंसियों ने जिस तरह से देश के कई राज्यों में जबरदस्त छापेमारी की कार्यवाही करते हुए अपने इस स्पेशल ऑपरेशन को अंजाम दिया,बेहद चौंकाने वाला है। क्योंकि,ऐजेंसियों से जुड़े सूत्रों ने इस पूरे आॅपरेशन के बारे में जिस तरह से दावा किया है अपने […]
