वाशिंगटन, अमेरिकी सेना के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि पाकिस्तान में अफगान तालिबान की सुरक्षित पनाहगाह रही है और आतंकी संगठन की उस देश के मदरसों से शुरुआत हुई थी। एक संसदीय सुनवाई के दौरान मंगलवार को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त जनरल जोसफ एफ डनफोर्ड ने सांसदों को यह भी बताया कि हड़बड़ी में अफगानिस्तान से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बाद वहां गृह युद्ध की आशंका काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पाकिस्तान में तालिबान की पनाहगाह है। हम जानते हैं कि वे मास्को की यात्रा, बीजिंग की यात्रा और अन्य देशों की यात्रा के जरिये सक्रिय रूप से कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। हम जानते हैं की उन्होंने खाड़ी की यात्रा की। हम जानते हैं कि ईरान उनकी साजोसामान के साथ कुछ सहायता कर रहा है।” डनफोर्ड ने कहा कि तालिबान को मादक द्रव्यों के कारोबार से वित्तीय मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि तालिबान एक सुन्नी आतंकवादी संगठन है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि तालिबान पाकिस्तान के मदरसों से पनपता है।” डनफोर्ड ने सांसदों को बताया कि आतंकवादी खतरा कम हुआ है क्योंकि अमेरिका ने अफगान बलों को प्रशिक्षित किया है और अमेरिकी सेना की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि यह खतरा 18 से 36 महीने की अवधि के दौरान फिर से पनप सकता है। मातृभूमि और हमारे सहयोगियों के लिये खतरा बन सकता है।” उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षा बल अमेरिकी वित्तीय मदद और संचालनात्मक सहायता पर काफी हद तक निर्भर हैं। वे कुछ समय तक ऐसे ही बने रहेंगे।
Related Articles
जंग के 25वें दिन भी रूस का हाथ खाली,नाराज हुए पुतिन,जुटे परमाणु हमले की तैयारी में,परिवार को भेजा साइबेरिया के खुफिया बंकरों में – हेमंत सिंह/राकेश पांडेय
कीव/लंदन। रूस और यूकरेन के बीच जारी भीषण जंग का आज 25वां दिन है,इस दौरान रूस के इन भीषण हमलों में अब तक यूकरेन के कई शहर पूरी तरह से बरबाद हो चुके है,तो वहीं यूकरेन के हजारों नागरिक भी अब तक मारे जा चुके है जिनमें महिलाएं व मासूम भी शामिल है,तो इसी क्रम […]
स्लीपर सेल मॉड्यूल मामले में एसआईए कश्मीर ने 11 स्थानों पर छापेमारी की
श्रीनगर, (हि.स.)। राज्य जांच एजेंसी (एसआईए) कश्मीर ने स्लीपर सेल मॉड्यूल से संबंधित एक मामले में शनिवार को मध्य और उत्तरी कश्मीर में 11 स्थानों पर छापेमारी की। एक बयान में प्रवक्ता ने कहा कि ये छापे पुलिस थाना सीआई/एसआईए कश्मीर के मामले एफआईआर संख्या 01/2025 यू/एस 13, 17, 18, 18-बी, 38, 39 यूए(पी) अधिनियम […]
खाड़ी में जारी चौतरफा भीषण जंग के बीच ईरानी कमांडर के चौथी बरसी पर ईरान में हुआ भीषण विस्फोट, मृतकों की संख्या सैकड़ों के पार, तनाव चरम पर – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)
सांकेतिक तस्वीर। तेहरान। खाड़ी में मचे चौतरफा भीषण जंग के बीच अब ईरान में भी बुधवार को जनरल कासिम सुलेमानी की कब्र के पास दोहरा धमाका हुआ,जिसमें 100 से अधिक लोगों की मौत होने की बड़ी रिपोर्ट सामने आ रही है। वहीं इस भयानक विस्फोट के बाद खाड़ी में पहले से ही जारी भीषण जंगी […]
