वाशिंगटन, अमेरिकी सेना के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि पाकिस्तान में अफगान तालिबान की सुरक्षित पनाहगाह रही है और आतंकी संगठन की उस देश के मदरसों से शुरुआत हुई थी। एक संसदीय सुनवाई के दौरान मंगलवार को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त जनरल जोसफ एफ डनफोर्ड ने सांसदों को यह भी बताया कि हड़बड़ी में अफगानिस्तान से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बाद वहां गृह युद्ध की आशंका काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पाकिस्तान में तालिबान की पनाहगाह है। हम जानते हैं कि वे मास्को की यात्रा, बीजिंग की यात्रा और अन्य देशों की यात्रा के जरिये सक्रिय रूप से कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। हम जानते हैं की उन्होंने खाड़ी की यात्रा की। हम जानते हैं कि ईरान उनकी साजोसामान के साथ कुछ सहायता कर रहा है।” डनफोर्ड ने कहा कि तालिबान को मादक द्रव्यों के कारोबार से वित्तीय मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि तालिबान एक सुन्नी आतंकवादी संगठन है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि तालिबान पाकिस्तान के मदरसों से पनपता है।” डनफोर्ड ने सांसदों को बताया कि आतंकवादी खतरा कम हुआ है क्योंकि अमेरिका ने अफगान बलों को प्रशिक्षित किया है और अमेरिकी सेना की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि यह खतरा 18 से 36 महीने की अवधि के दौरान फिर से पनप सकता है। मातृभूमि और हमारे सहयोगियों के लिये खतरा बन सकता है।” उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षा बल अमेरिकी वित्तीय मदद और संचालनात्मक सहायता पर काफी हद तक निर्भर हैं। वे कुछ समय तक ऐसे ही बने रहेंगे।
Related Articles
चीन-ताइवान के बीच फिर बढ़ी जंगी तनातनी, चीन ने कई लड़ाकूं विमानों के साथ भेजे कई युध्दपोत – नित्यानंद दूबे (स्पेशल एडिटर)
ताइवानी फोर्स, फाईल फोटो। ताइपे। चीन-ताइवान के बीच जारी भीषण जंगी तनातनी के दौरान चीन की ताइवान के खिलाफ एक बार फिर आक्रामकता की रिपोर्ट सामने आ रही है। दावा किया जा रहा है कि चाइना ने बीते दो दिनों में अपने नौसेना जहाज, लड़ाकूं विमान और युद्धक विमानों का एक बड़ा समूह ताइवान की […]
यूक्रेन के खिलाफ जारी रूस के मिलीट्री आॅपरेशन के छटें दिन के शाम 7 बजे तक की रिपोर्ट पहले से भी है अधिक भयानक, रुस के भीषण हमले से यूक्रेन हीं नहीं पूरी दुनिया थर्रा उठी – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय/हेमंत सिंह
(फाईल फोटो) कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन के बीच जारी भीषण जंग अब निर्णायक स्थिति में आ गई है,बीते रात से मंगलवार के शाम 7 बजे तक यानि लड़ाई के छटवें दिन लगातार भीषण मिसाइल,घातक बम और हवाई व टैंकों के गोले को पूरा यूक्रेन झेल रहा है,रूस इतना भीषण हमला कर रहा है कि यूक्रेन को तो […]
यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंग के बीच क्रेमलिन ने किया बड़ा दावा, कहा यूक्रेनी युध्दबंदियों से भरे रूसी विमान को यूक्रेनी सेना ने हीं किया हिट – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)
सांकेतिक तस्वीर। मॉस्को। यूक्रेन के साथ जारी भीषण जंगी तनातनी के बीच रूस के राष्ट्रपति भवन (क्रेमलिन) ने हाल ही में हुए एक विमान दुर्घटना के संबंध में बेहद चौंकाने वाला दावा किया है। दरअसल, क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेशकोव ने कहा कि हाल ही में यूक्रेनी युध्दबंदियों से भरे जिस रूसी विमान को रूस […]
