इस्लामाबाद, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान के पिछले साल सेना की हिरासत में भागने के लिए जिम्मेदार ‘‘खुफिया विभाग’’ के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 2017 में गिरफ्तार एहसान जनवरी, 2020 में तथा-कथित ‘‘सेफ हाउस’’ से फरार हो गया। सेना के मीडिया विंग के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया, ‘‘यह बहुत गंभीर मामला था और विस्तृत जांच के बाद इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एहसान को फिर से पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन फिलहाल हमें उसके ठिकाने का पता नहीं है।’’ प्रवक्ता ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और उन्हें क्या दंड दिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
Related Articles
घाटी में कश्मीरी पंडितों के बाद अब गैर कश्मीरी है आतंकियों के टारगेट पर, दी जा रही है लगातार धमकियां, ऐजेंसियां भी इस मुश्किल हालात से निबटने के लिए कर रही है रणनीतियों में बदलाव – नित्यानंद दूबे (स्पेशल एडिटर)
सांकेतिक तस्वीर। नई दिल्ली/श्रीनगर। घाटी में स्थिति लगातार काबू से बाहर होती जा रही है,अभी तक तो कश्मीरी पंडित हीं टारगेट हो रहे थे, अब तो गैर कश्मीरी भी इन आतंकियों के निशाने पर आ गए हैं। हालांकि पहले भी गैर कश्मीरी टारगेट पर थे लेकिन इधर कुछ दिनों से उन पर भी शामत आ […]
अनंतनाग में लापता दो सैनिकों की तीसरे दिन भी तलाश, हेलीकॉप्टरों को हवाई टोही में लगाया गया
श्रीनगर, (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में दो लापता सैनिकों का पता लगाने और उन्हें बचाने के लिए तलाशी अभियान गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी है। घने जंगल, ऊबड़-खाबड़ इलाके और खराब मौसम के कारण अभियान में बाधा आ रही है। कोकरनाग इलाके में आतंकवादियों के एक समूह के इलाके में छिपे होने की […]
रूस-यूक्रेन जंग में नाटों अब खुलकर आया सामने, फ्रांस ने भेजी अपनी सेना, दुनिया में मचा हड़कंप – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)
सांकेतिक तस्वीर। पेरिस/कीव। आखिरकार, फ्रांस ने वही किया जिसका कि वह ऐलान किया था। रूस-यूक्रेन जंग में पहली बार नाटों सदस्य देश फ्रांस ने आधिकारिक रूप से अपनी फौज की एक बड़ी टुकड़ी रूस के खिलाफ यूक्रेन में भेज दिया है। जो कि इस जंग को और भी अधिक भढ़काने काम किया गया है। बता […]
