नारनाैल, (हि.स.)। हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में स्थित नारनाैल नामक नगर में अवैध रूप से रह रहे 14 बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़कर बांग्लादेश डिपोर्ट कर दिया गया।महेंद्रगढ़ जिले की पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने शुक्रवार को बताया कि ये बांग्लादेशी नागरिक पिछले कुछ महीनों से अवैध तरीके से जिले में रह रहे थे। उन्हाेंने बताया कि अप्रैल में गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आकोदा क्षेत्र की पूजा ब्रिक्स कंपनी भट्टा से इन 14 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया था। पूछताछ में वे भारत में रहने के लिए वैध दस्तावेज जैसे पासपोर्ट, वीजा या पहचान पत्र पेश नहीं कर सके। इसके बाद कानूनी प्रक्रिया के तहत विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) के माध्यम से सभी को बांग्लादेश वापस भेज दिया गया।उन्हाेंने बताया कि अवैध बांग्लादेशियों और रोहिंग्याओं के खिलाफ कार्रवाई के लिए डॉग स्क्वायड और कमांडो की टीमें समय-समय पर विशेष जांच अभियान चला रही हैं। जिले में अवैध रूप से रह रहे विदेशी नागरिकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
Related Articles
अमेरिका के मिसौरी और केंटकी राज्यों में भीषण तूफानों ने ली 21 लोगों की जान
वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका के मिसौरी और केंटकी राज्यों में आए भीषण तूफानों और बवंडरों (टॉर्नेडो) ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय अधिकारियों के अनुसार, इन तूफानों में कम से कम 21 लोगों की मौत हुई है, जबकि काफी लोग घायल हुए हैं। केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर […]
वायुसेना प्रमुख ने की पूर्वी कमान की परिचालन तैयारियों की समीक्षा
कोलकाता, (हि.स.)। भारतीय वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने पूर्वी वायु कमान की परिचालन तैयारियों की समीक्षा की। मेघालय स्थित कमान मुख्यालय में 28 और 29 अगस्त को आयोजित कमांडर्स कॉन्फ्रेंस की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने वायु सेना अधिकारियों को संबोधित किया। इस दौरान एयर चीफ मार्शल ने पूर्वोत्तर और उत्तरी सीमाओं […]
मिडिल-ईस्ट में जारी भीषण जंग के बीच अब अमेरिका भी हुआ आक्रामक, यमन की राजधानी पर अमेरिकी पायलटों ने किया भीषण हमला – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)
गजा में जंग के दौरान इजरायली टैंक,फोटो साभार-(सोशल मीडिया) गजा। मिडिल-ईस्ट में जंग अब अपने उफान पर पहुंचती दीख रही है। जहां इस दौरान अमेरिकी नेवी के पायलटों ने यमन की राजधानी सना पर भीषण हमला शुरू कर दिया है। फिलहाल, अमेरिकी हमलो में हूतियों को कितना नुकसान पहुंचा है ? यह अभी तक साफ […]
