हेड लाइन्स

भारत ने UNSC में उठाया सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल का मुद्दा

संयुक्‍त राष्‍ट्र। भारत ने संयुक्‍त राष्‍ट्र को बताया है कि सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल के आरोपों को लेकर संबंधित पार्टियों से संपर्क के साथ चर्चा की जानी चाहिए। भारत ने भी संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UN Security Council) से कहा कि आतंकी दलों ने दशकों पुराने सीरिया में चल रहे जंग का फायदा उठाया है। आतंकी संगठनों तक रासायनिक हथियारों के पहुंचने पर भारत ने चिंता जाहिर की है।
संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थाई प्रतिनिधि टीएस तिरुमूर्ति ने कहा कि आतंकी संगठन और आतंकियों के पास रासायनिक हथियारों पहुंचने से सिर्फ भारत ही नहीं, पूरे विश्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। सीरिया में रासायनिक हथियारों के इस्‍तेमाल पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में भारत के प्रतिनिधि ने कहा कि आतंकी संगठन सीरिया में सदियों से चले आ रहे चल रहे संघर्ष का फायदा उठा रहे हैं। इससे वे पूरी दुनिया के लिए खतरा बन गए हैं। ऐसे में हम उनके खिलाफ लड़ाई को किसी भी कीमत पर कमजोर नहीं कर सकते।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *