भारतीय सेना का काफिला (फाईल फोटो)
नई दिल्ली। LOC के उस पार से बड़ी खबर सामने आई है, जिसमें बताया जा रहा है कि चीनी सेना के सैन्य अधिकारियों ने हाल ही में POK के तरफ से भारत के साथ लगने वाली दुश्मन की सीमा पर पाकिस्तानी सेना की बनी हुई सैन्य चौकियों का दौरा किया है। अब इस दौरे के कई मायने बताया जा रहा है मसलन वहां पर अत्याधुनिक उपकरणों लगाने की स्थिति का देखा जाना,भविष्य में भारत के साथ टकराव की स्थिति पैदा होने पर चीनी सेना POK से भारत के खिलाफ दूसरा मोर्चा खोलने की रणनीति पर भी कार्य कर रही है।
रिपोर्ट के अनुसार चीनी सेना के करीब चार दर्जन सैन्य अधिकारी गुलाम कश्मीर के केल,जूरा और लीपा में आए थे। इस लोकेशन को पाक आतंकियों का लांचिंग पैड भी कहा जाता है,और यहीं से ये पाक आतंकी भारत में घुसपैठ करते हैं। कहा जा रहा है कि इसी इलाके में चीनी फौज के सैन्य अधिकारियों की एक बड़ी टीम जो कि लगभग चार दर्जन थी और साथ में पाकिस्तानी सेना के भी वरिष्ठ अधिकारी तथा पाक खुफिया ऐजेंसी के अन्य बड़े अधिकारी भी बार्डर पर बने सैन्य चौकियों,और गांवों का दौरा किया। यह भी बताया गया है कि इन अधिकारियों द्वारा यह भी देखा गया कि पाक आतंकी किन किन रास्तों से कश्मीर घाटी में घुसपैठ करते हैं। इस दौरान वहां के ग्रामीणों से भी ये अधिकारी मिले।
लेकिन दुश्मन के इस दौरें से एक बात तो साफ है कि दुश्मन संवेदनशील इलाकों में भारी लाव लश्कर के साथ आता है और बारीकी से निरीक्षण करता है, जो कि भारत के हित में ठीक नहीं दिखाई दे रहा है और वो भी ऐसे समय में जब लद्दाख बार्डर पर दुश्मन के साथ पहले से ही गतिरोध चल रहा है, और दुश्मन द्वारा लद्दाख बार्डर पर दिन ब दिन तैनातियां भी बढ़ाई जा रही है,कुल मिलाकर दुश्मन के इस दौरे को सीक्रेट आॅपरेशन न्यूज पोर्टल समूह भारत के खिलाफ बड़ी साजिश के रूप में देखता है,फिलहाल भारतीय ऐजेंसियां भी दुश्मन की हर गतिविधियों पर लगातार अपनी नजर बनाई हुई है।