फाइनल रिपोर्ट

20 भारतीय मछुआरों को पाकिस्तान ने किया रिहा, अभी भी 350 भारतीय मछुआरें पाक जेलों में है बंद – सतीश उपाध्याय (सीनियर एडिटर)


भारतीय युध्दपोत (फाईल फोटो)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान ने 20 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया है,जो कि वाघा बॉर्डर के जरिए भारत भेजे जाएंगे। इन इन सभी को पाकिस्तान की लांधी जेल से रिहा किया गया था।

बताते चले कि भारत के गुजरात राज्य के ये 20 मछुआरे पाकिस्तान की जेल में काफी समय से बंद है। जिन्होंने अपना जेल टर्म पूरा कर लिया है। इन सभी को इधी ट्रस्ट फाउंडेशन ने इन सभी 20 भारतीय मछुआरों को बाघा बॉर्डर तक पहुंचाने का इंतजाम किया है।

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में अभी भी 350 मछुआरें बंद है, और इन सभी को पाकिस्तान द्वारा कथित रूप से समुद्री सीमा के उल्लंघन के दौरान पाकिस्तानी नौसेना द्वारा गिरफ्तार किया गया था, जहां पर अब इन मछुआरों को बारी बारी से पाकिस्तान की जेलों से रिहा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *