
रूसी फौज, फाईल फोटो,साभार-(सोशल मीडिया)
कीव। रूस और यूक्रेन के बीच जारी भीषण लड़ाई के आज 28वें दिन रूसी फौज ने यूक्रेन की राजधानी कीव पर अब तक का भीषण हमला करते हुए करीब 30 राकेट दागे है,यह हमला कीव के पूर्व में टारगेट करके किये गये हैं,हालांकि अभी तक इस हमले में किसी की भी हताहत होने की रिपोर्ट सामने नहीं आई है।
बताते चले कि पिछले 28 दिनों से लगातार रूसी हमले का दंश झेल रहा यूक्रेन अभी तक दुश्मन के सामने सरेंडर करने के मूड में नहीं है,इस दौरान रुसी हमले में यूक्रेन के काफी संख्या में सैनिकों के साथ नागरिक,महिलाएं व बच्चे भी मारे जा चुके हैं,वहीं करीब 33 लाख नागरिकों ने यूक्रेन छोड़कर पड़ोसी देशों में शरण ले रखा है।
इस दौरान इस लड़ाई में अब तक यूक्रेन के कई शहर भयानक रूप से मलबे में बदल चुके हैं,हालांकि रूस को भी अब तक जबरदस्त नुकसान झेलना पड़ रहा है,जहां इसी कड़ी में यह भी दावा किया जा रहा है कि यूक्रेन के कई हिस्सों पर रूस कब्जा करने में सफल हो गया है तो वहीं रूसी कब्जे को कई रिपोर्ट्स में खारिज कर दिया गया है, लेकिन आंशिक कब्जे को अस्वीकार नहीं किया गया है।
वहीं कब्जे के क्रम में यूक्रेन की राजधानी कीव पर भी आये दिन हमले हो रहे हैं लेकिन अभी तक रूस को सफलता नहीं मिली है। जहां आज इस जंग के 28वें दिन रूसी फौज ने कीव के पूर्वी क्षेत्र में भीषण हमला करते हुए 30 राकेट दागे है,हालांकि इस दौरान हताहतों की रिपोर्ट सामने नहीं आई है। फिलहाल,भीषण संघर्ष लगातार जारी है,इसलिए अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
