एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

ब्लैक-सी में रूसी वाॅर शिप के नष्ट होने के बाद से हीं रूसी फौज हुई और भी अधिक आक्रामक, कीव समेत यूक्रेन के कई हिस्सों पर भीषण हमलें को दे रही है अंजाम, चारों तरफ दिखाई दे रहा सिर्फ धुंआ हीं धुंआ – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय


दो दिन पहले रूसी वारशिप के नष्ट होने की फोटो साभार- (सोशल मीडिया)

कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन की जंग अब बेहद निर्णायक स्थिति में आती दिख रही है,इसीलिए रुसी फौज ने यूक्रेन की राजधानी कीव समेत पश्चिमी यूक्रेन व देश के अन्य हिस्सों पर शनिवार को एक बार फिर से जबरदस्त हमलों को अंजाम दी है। इस दौरान रूस के लड़ाकूं विमानों ने एक स्पेशल आॅपरेशन के तहत पूर्वी यूक्रेन के कई इलाकों पर भीषण बमबारी किया है। वहीं,यूक्रेन के रक्षा मंत्रालय के हवाले से दावा किया गया है कि रूस टुपोलेव टीयू-22एम3 बॉम्बर के जरिए मारियुपोल शहर पर भीषण बमबारी कर रहा है। उधर, काला सागर से भी रूसी युद्धपोत यूक्रेन के तटीय शहरों पर घातक मिसाइलों से लगातार हमला कर रहे हैं। दरअसल,अभी दो दिन पहले ही काला सागर में रूसी मोस्कवा क्रूजर के नष्ट होने से रुस चिढ़ गया है,चूंकि इस वार शिप के नष्ट होने के बाद रूसी मीडिया की तरफ से कहा गया था कि इस वार शिप के डूबने से अब तीसरा विश्वयुद्ध शुरु हो चुका है। इसके बाद से ही यूक्रेन पर हमला तेज कर दिया गया है।

वहीं,पूर्वी यूक्रेन के शहर खारकीव पर भी हुए भीषण हमले में यूक्रेन के कई आम नागरिकों के मारे जाने की पुष्टि हुई है। बताया जा रहा है कि जबसे युद्ध छिड़ा हुआ है तभी से हर दिन आम नागरिकों के शव लगातार मिल रहे हैं,उधर, यूक्रेन के एक आधिकारिक रिपोर्ट के अनुसार जानकारी सामने आई है जिसमें बताया गया है कि अकेले कीव क्षेत्र में 900 से ज्यादा आम नागरिकों के शव मिले हैं और इनमें से ज्यादातर की मौत गोली लगने से हुई है। बता दें कि ये सभी शव दो सप्ताह पहले क्षेत्र से रूसी सेना के हटने के बाद मिले हैं।

इधर,शनिवार की सुबह पूर्वी कीव को धुंओं से सरोबार देखा गया है,इस दौरान शहर के मेयर विटाली क्लिस्शको के हवाले से बताया जा रहा है कि शहर के दारनिस्की जिले पर दुश्मन लगातार भीषण हमलों को अंजाम दे रहा है। उन्होंने आगे भी बताया कि पैरामेडिकल और राहत कर्मी मौके पर मौजूद हैं और मृतकों की संभावित संख्या के बारे में बाद में बताया जाएगा।

उधर,रूसी सेना ने पूर्वी यूक्रेन में नए सिरे से हमले की तैयारी तेज कर दी है,जबकि दक्षिणी बंदरगाह शहर मारियुपोल में लड़ाई जारी है, जहां स्थानीय लोगों ने रूसी सैनिकों को शवों को खोदकर निकालते देखे जाने की सूचना दी है। क्षेत्रीय गवर्नर ओलेह सिनेहुबोव के अनुसार, उत्तर-पूर्वी शहर खारकीव में एक आवासीय इलाके पर गोलाबारी में सात महीने के एक शिशु सहित सात लोगों की मौत हो गई और 34 अन्य घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *