ब्रेकिंग न्यूज़

उत्तर कोरिया के तानाशाह की बहन ने अमेरिका को धमकी देते हुई बोली कि बारूद के दुर्गंध से दूर रहो – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)

प्‍योंगयांग
उत्‍तर कोरिया के क्रूर तानाशाह किम जोंग उन की बेहद शक्तिशाली बहन किम यो जोंग ने अमेरिका के जो बाइडेन प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर वे 4 साल शांति से सोना चाहते हैं तो कलह पैदा करने वाले कदमों से दूर रहें। किम यो जोंग का यह बयान ऐसे समय पर आया है जब अमेरिका के विदेश मंत्री पहली बार दक्षिण कोरिया और जापान की यात्रा पर इस सप्‍ताह जा रहे हैं। माना जा रहा है कि इस यात्रा के दौरान उत्‍तर कोरिया के परमाणु कार्यक्रम पर चर्चा हो सकती है।
उत्‍तर कोरिया की सरकारी संवाद एजेंसी केसीएनए ने बताया कि किम यो जोंग ने अमेरिका और दक्षिण कोरिया के संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास की भी तीखी आलोचना की। किम जोंग उन ने सरकारी समाचार पत्र रोडोंग सिनमुन से बातचीत में कहा, ‘अमेरिका के नए प्रशासन को एक सलाह है जो इलाके में हमारी जमीन पर बारुद की दुर्गंध को फैलाना चाहता है।’ उन्‍होंने कहा, ‘अगर अमेरिका आने वाले 4 साल के लिए शांति के साथ सोना चाहता है तो यह उसके लिए अच्‍छा होगा कि वह पहले कदम के रूप में इस दुर्गन्ध से दूर रहे।’
किम यो जोंग ने एक बार फिर से अमेरिका और दक्षिण कोरिया की सेना के बीच हो रहे संयुक्‍त सैन्‍य अभ्‍यास पर अपना कड़ा विरोध जताया। उत्‍तर कोरिया का कहना है कि यह उसके ऊपर कब्‍जे की तैयारी है। किम यो जोंग ने कहा कि दक्षिण कोरिया की सरकार ने एक बार फिर से युद्ध की ओर बढ़ने और संकट की ओर बढ़ने का रास्‍ता चुना है। किम यो जोंग उत्‍तर कोरियाई तानाशाह की छोटी बहन हैं और उनकी सबसे करीबी सहयोगी मानी जाती हैं। उत्‍तर कोरियाई सरकार में किम यो जोंग बहुत प्रभावशाली हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *