एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

नुपूर शर्मा के कथित टिप्पणी के दौरान बरपे हंगामें के बीच पाकिस्तानी हैकरों ने एक भारतीय आनलाईन न्यूज चैनल को किया टारगेट, इधर से भी काउंटर की बड़ी तैयारी – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)


सांकेतिक तस्वीर।

नई दिल्ली। एक तरफ नुपूर शर्मा के कथित टिप्पणी को लेकर भारत सहित पूरी दुनिया में हंगामा बरपा है तो वही दूसरी तरफ पाकिस्तानी हैकरो ने भारत के एक निजी आनलाइन न्यूज चैनल को निशाना बनाते हुए उस पर सायबर अटैक करके अपनी घटिया करतूत को प्रदर्शित करने का काम किया है।

बता दे कि असम के एक लोकप्रिय ऑनलाइन न्यूज चैनल पर लाइव ब्रॉडकास्ट के दौरान अचानक पाकिस्तान का झंडा दिखायी देने लगा। पैगंबर मोहम्मद को लेकर गीत बजने लगा और टिकर पर चलने लगा, ‘पवित्र पैगंबर का सम्मान करें।’ दरअसल यह न्यूज चैनल कुछ देर के लिए हैक कर लिया गया था। दरअसल,भाजपा की पूर्व नेता नूपुर शर्मा के पैगंबर मोहम्मद पर दुए विवादित बयान के बाद तरह-तरह से विरोध जताया जा रहा है। देश में कई जगहों पर हिंसक प्रदर्शन भी हुए।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान का एक हैकिंग ग्रुप ‘रिवोल्यूशन पीके’ पर टाइम 8 न्यूज चैनल का यूट्यूब अकाउंट हैक करने का आरोप लगाया गया है। यह असम का डिजिटल न्यूज नेटवर्क है जिसके 70 लाख से ज्यादा फॉलोअर हैं। इसपर औसतन हर महीने 60 करोड़ के व्यू आते हैं। 9 जून को लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान इसका ट्रांसमिशन बाधित हुआ था।

टाइम 8 डिजिटल न्यूज नेटवर्क के मैनेजिंग ए़डिटर उत्पल कांत ने कहा, पाकिस्तान हैकर ग्रुप रिवोल्यूशन पीके ने कुछ देर के लिए टाइम 8 के यूट्यूब चैनल को हैक कर लिया और इस दौरान स्क्रीन पर पाकिस्तानी झंडा दिखायी देने लगा। टिकर पर भी पैगंबर का सम्मान करो, चलने लगा। यह साइबर टेररिजम है और हम कड़े शब्दों में इसकी निंदा करते हैं। यह देश की सुरक्षा के साथ भी खिलवाड़ है और सरकार को इसे गंभीरता से लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

वहीं,पाकिस्तान में लोगों ने इस वीडियो क्लिप को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया। वे इसको लेकर खुशी भी जाहिर कर रहे थे। फिलहाल,टाइम8 की तरफ से इसकी जानकारी स्थानिय पुलिस को भी दी गई है।

इधर,सीक्रेट-आॅपरेशन न्यूज पोर्टल समूह को अति महत्वपूर्ण सूत्रों द्वारा जानकारी मिली है कि बहुत जल्द इन पाकिस्तानी हैकरों को बहुत ही शालिनता एवं बेहद घातक तरीके से जवाब दिये जाने की बड़ी तैयारी की जा रही है,क्योंकि भारत किसी का उधार नहीं रखता और वह भी दुश्मन का,ऐसे में बेहतर होगा कि पाकिस्तानी हैकर अपनी किलेबन्दी बहुत ही मजबूती से कर ले,आखिर उन्हें इस घटिया हरकत का जवाब जो मिलना है वो भी बहुत जल्द।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *