भारत से सू की का गहरा नाता है, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाली सू की को नोबल शांति पुरस्कार और प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार हासिल हो चुका है. 75 साल की आंग सान सू की को म्यांमार की ‘आयरन लेडी’ का दर्जा हासिल है. बर्मा यानी म्यांमार में लोकतंत्र के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है और इसके लिए जिंदगी के कई वर्ष उन्हें जेल में बिताने पड़े हैं. लंबे संघर्ष के बाद ऐसा लगा था कि सू की अपनी इस जंग में कामयाब हो गई हैं लेकिन सैन्य शासन की ओर से की गई उनकी गिरफ्तारी में म्यांमार के भविष्य को लेकर फिर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है.19 जून 1945 को रंगून (यंगून) में पैदा हुईं आंग सान सू की को संघर्ष करने का जज्बा विरात में मिला. उनके पिता ने आधुनिक बर्मी सेना की स्थापना कि और बर्मा (म्यांमार) की स्वतंत्रता के लिए बातचीत की लेकिन उनकी हत्या कर दी गई. पिता की मौत ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सू की के जज्बे को और मजबूत किया और इसके लिए उन्होंने कई वर्षों की यातना सहीं.
Related Articles
पाकिस्तान-टर्की एलायंश के विरूद्ध भारत,ग्रीस के साथ करने जा रहा है डिफेंस एलायंश,सकते में दुश्मन -श्रीराम पांडेय (सब एडिटर)
एथेंस इस्लाम के नाम पर पाकिस्तान और तुर्की के मजबूत होते संबंधों से पूरी दुनिया परेशान है। तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैय्यप एर्दोगन पाकिस्तानी प्रधानमंत्री इमरान खान को साथ मिलाकर इस्लामिक देशों का नया खलीफा बनने की कोशिश में जुटे हैं। यही कारण है कि तुर्की ने कश्मीर को लेकर पाकिस्तान को खुला समर्थन दिया […]
यूक्रेन संकट के बीच नाटों की इमरजेंसी मीटिंग में रूस के खिलाफ हुए कई घातक फैसले, रुस के लिए बजी खतरे की घंटी – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय
नाटों देशों के ध्वज (फाईल फोटो) कीव/बेल्जियम। यूक्रेन के खिलाफ रूस द्वारा जारी युद्ध के कड़ी में हमले की शुरुआत के एक महीने बाद आज गुरुवार को नाटों देशों के नेताओं ने ब्रसेल्स में एक बैठक की है,इस बैठक पर पूरी दुनिया की नजर थी,इस बैठक के बारे में बताया जा रहा था कि यूक्रेन […]
इजराइली खुफिया ऐजेंसी ने ही ईरानी वैज्ञानिकों को मारा था – सतीश उपाध्याय (एडिटर-स्पेशल )
इजरायल की खुफिया एजेंसी मोसाद इन दिनों खूब चर्चा में है। कुछ दिनों पहले ही ईरान के शीर्ष परमाणु वैज्ञानिक डॉ मोहसिन फखरीजादेह की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके बाद ईरानी सरकार और वहां के सर्वोच्च धर्मगुरू ने इसका आरोप इजरायल पर लगाया था। ईरानी सेना के कई अधिकारियों ने […]
