भारत से सू की का गहरा नाता है, लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति गहरी आस्था रखने वाली सू की को नोबल शांति पुरस्कार और प्रतिष्ठित जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार हासिल हो चुका है. 75 साल की आंग सान सू की को म्यांमार की ‘आयरन लेडी’ का दर्जा हासिल है. बर्मा यानी म्यांमार में लोकतंत्र के लिए उन्होंने लंबी लड़ाई लड़ी है और इसके लिए जिंदगी के कई वर्ष उन्हें जेल में बिताने पड़े हैं. लंबे संघर्ष के बाद ऐसा लगा था कि सू की अपनी इस जंग में कामयाब हो गई हैं लेकिन सैन्य शासन की ओर से की गई उनकी गिरफ्तारी में म्यांमार के भविष्य को लेकर फिर अनिश्चितता की स्थिति बन गई है.19 जून 1945 को रंगून (यंगून) में पैदा हुईं आंग सान सू की को संघर्ष करने का जज्बा विरात में मिला. उनके पिता ने आधुनिक बर्मी सेना की स्थापना कि और बर्मा (म्यांमार) की स्वतंत्रता के लिए बातचीत की लेकिन उनकी हत्या कर दी गई. पिता की मौत ने लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सू की के जज्बे को और मजबूत किया और इसके लिए उन्होंने कई वर्षों की यातना सहीं.
Related Articles
यूक्रेन के मिलीट्री इंटेलीजेंस चीफ के ताजे खुलासे से अमेरिका सहित नाटों देशों में मच सकता है हड़कंप – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय
मॉस्को/कीव। यूक्रेन-रूस के बीच जारी भीषण जंग का आज 32वां दिन है,जहां पिछले अन्य दिनों की तरह आज भी यूक्रेन के कई फ्रंट पर रूस के साथ भीषण लड़ाई जारी है। इसी बीच यूक्रेन के मिलिट्री इंटेलिजेंस चीफ काइरीलो बुडानोव के हवाले से बेहद हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है जिसमें उन्होंने अपने […]
अमेरिका के न्यूक्लियर कमांडर ऐडमिरल रिचर्ड ने चीन पर किया बड़ा खुलासा, कहा बहुत तेजी से बढ़ा रहा है परमाणु बमों का जखीरा – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे
अमेरिका के न्यूक्लियर कमांडर ऐडमिरल चार्ल्स रिचर्ड,जापान के CDS के साथ बायें सैन्य वर्दी में,फाईल फोटो,साभार-(US के स्ट्रेटजिक कमांड के ट्वीटर से) वॉशिंगटन। दुनिया के लिए एक बड़े खतरे के तौर पर बहुत तेजी से उभर रहे चीन के बारे में अमेरिका के परमाणु हथियारों के प्रोग्राम की निगरानी करने वाले रणनीतिक कमांड के कमांडर […]
दुबई की राजकुमारियों की भी हुई जासूसी, खुलासे से मचा हड़कंप – राकेश पांडेय (स्पेशल एडिटर)
दुबई (Dubai) की दो राजकुमारियों के फोन नंबर भी पेगासस (Pegasus) नामक फोन हैकिंग स्पाइवेयर की जासूसी लिस्ट में मिले हैं. एक जांच के दौरान इन दोनों नंबरों के सूची में होने का पता चला. दुबई के शासक की बेटी प्रिंसेस लतीफा (Princess Latifa) और उनकी पूर्व पत्नी प्रिंसेस हया बिन्त अल-हुसैन (Haya Bint al-Hussain) […]
