
सांकेतिक तस्वीर।
कीव/मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच बेहद हैरान करने वाली रिपोर्ट सामने आई है। दरअसल,यूक्रेन युद्ध के मास्टरमाइंड और रूसी राष्ट्रपति पुतिन के बेहद करीबी “अलेक्जेंडर दुगिन” की बेटी की एक बम विस्फोट में मौत हो गई है। यह हादसा शनिवार देर रात हुआ। बताया जा रहा है कि दारया दुगिन मॉस्को में आयोजित एक म्यूजिक प्रोग्राम से घर वापस लौट रही थीं। वहीं,इस विस्फोट के पीछे यूक्रेन पर शक जताया जा रहा है। क्योंकि,इससे पहले भी रुसी फौज के तमाम टाॅप लेवल के जनरलों की भी हत्याये हो चुकी है जिसके लिए यूक्रेन को हीं जिम्मेदार ठहराया जा चुका है। हालांकि,इस घटना मे किसका हाथ है ? यह अभी तक साफ नही हो सका है।
वहीं,रूसी मीडिया ने रूसी फौज के सैन्य सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि दुश्मन का टारगेट हादसे में मारी गई दरिया नहीं थी बल्कि उसके पिता अलेक्जेंडर दुगिन थे। और यह उनकी हत्या की ही साजिश रची गई थी। क्योंकि इस कार में वे ही बैठने वाले थे। लेकिन अचानक उन्होंने इसमें नहीं बैठने का फैसला लिया और अलेक्जेंडर दूसरी गाड़ी में सवार हो गए और यह गाड़ी दरिया की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही थी। तभी एक जोरदार विस्फोट हुआ। बता दे कि अलेक्जेंडर दुगिन को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन का ब्रेन भी कहा जाता है। क्योंकि क्रीमिया और यूक्रेन युद्ध के लिए दुगिन ने ही पुतिन को उकसाया था,जहां इन्ही के सुझाव पर पुतिन ने अमल करते हुए वर्ष 2014 में आॅपरेशन क्रीमिया को लांच किया और सफल भी रहे। हालांकि आॅपरेशन “कीव” अभी भी रूस की पहुंच से दूर है।
बता दे कि ब्रिटेन ने रूस-यूक्रेन जंग को देखते हुए दारया दुगिन पर प्रतिबंध लगाए थे। 20 साल की दारया पेशे से पत्रकार थीं। और वह यूक्रेन पर हुए रूसी हमले के समर्थन में थीं। इसके सपोर्ट में उन्होंने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट भी कर चुकी थी।
वहीं,यूक्रेन में रूस समर्थित डोनेस्क रीजन के कमांडर डेनिस पुशलिन ने दावा किया है कि ये हमला यूक्रेन ने किया है। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यूक्रेन के ऐजेंट ने कार को ब्लास्ट से उड़ाया है। एक रूसी टेलिग्राम चैनल ने भी लिखा कि यूक्रेन ने बदला लेने के लिए पुतिन के करीबी की बेटी को मार दिया।
फिलहाल,रूसी ऐजेंसियां इस हादसे की जांच कर रही है। लेकिन आधिकारिक रूप से रुस की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। वहीं,इस घटना में यूक्रेन का नाम आते ही यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंसकी ने अपने नागरिकों को सतर्क कर दिया है।
गौरतलब है कि इस साल के 24 फरवरी से लगातार अब तक यूक्रेन पर रूसी फौज घातक हमला जारी रखे हुई है। इस दौरान जहां यूक्रेन को रूसी फौज के हमलों में भारी तबाही का सामना करना पड़ रहा है तो वही दूसरी तरफ यूक्रेन के काउंटर अटैक में रूसी फौज को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा है। जिनमें रूस के कई तमाम टाॅप लेवल के कमांडर भी मारे जा चुके हैं,इतना ही नहीं रूस को कई युद्धपोत भी खोने पड़े हैं।
