
अल कायदा चीफ अल जवाहिरी फाइल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया)
काबुल/न्यूयॉर्क। तालिबान ने अमेरिकी फिल्म निर्माता और अफगानिस्तानी प्रोड्यूसर को उस वक्त हिरासत में ले लिया जब वह अलकायदा चीप अल जवाहिरी के एंकाऊंटर लोकेशन का फोटो खींच रहा था। बताया जा रहा है इस अमेरिकी फिल्म निर्माता को तालिबान ने जासूसी के शक में गिरफ्तार किया है।
दरअसल,इस माह के बीते 17 अगस्त को पत्रकार व फिल्म निर्माता शीयरर और फैजबख्श अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में उस लोकेशन पर शूटिंग कर रहे थे जहां अभी हाल ही में आतंकी संगठन “अल कायदा” चीफ अल जवाहिरी अमेरिकी हमले में मारा गया था। विडियो शूटिंग की सूचना पर तालिबानी लड़ाकों ने इन दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया। जहां इन्हें किसी गुप्त स्थान पर रखकर पूछताछ की जा रही है।
वहीं,अमेरिकी पत्रकारों ने इस मामले को लेकर कमेटी टू प्रोटेक्ट जर्नलिस्ट्स (CPJ) से बात की है। जिसके बाद न्यूयॉर्क स्थित एक मीडिया वॉचडॉग ने शीयरर और फैजबख्श को रिहा करने की मांग की है।
बताते चले कि शीयरर इसी साल के फरवरी में एक महीने के वीजा पर अफगानिस्तान आए थे। जहां उन्हें शूटिंग के लिए तालिबान की फॉरेन मिनिस्ट्री ने वर्क परमिट दिया था। वे पिछले 40 साल में अफगानिस्तान में आए बदलाव पर एक डॉक्यूमेंट्री बना रहे थे। मार्च में उन्हें एक साल का वर्क परमिट दे दिया गया था। उनका वीजा सितंबर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। हिरासत में लेने से पहले कई बार तालिबान खुफिया विभाग के अधिकारी शीयरर को तलब कर चुके थे। उन्हें पहले से ही शीयरर पर शक था।
