एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

चीन-ताइवान के बीच जारी भीषण तनातनी के दौरान चीन को चिढ़ाते हुए ताइवान के पास से गुजरें दो अमेरिकी युद्धपोत, जारी तनाव के बीच अमेरिकी नौसेना का यह पहला आॅपरेशन – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

ताइपे/वाशिंग्टन। चीन और ताइवान के बीच जारी भीषण तनातनी के दौरान चीन को चिढ़ाते हुए अमेरिका के दो बेहद शक्तिशाली युद्धपोत रविवार को ताइवान के “जलडमरूमध्य” से गुजरे है। जहां अमेरिकी नौसेना ने खुद इसकी जानकारी दी है। दरअसल,अमेरिकी स्पीकर नैंसी पेलोसी ने इस महिने के पहले सप्ताह में ताइवान यात्रा की थी। जहां इस यात्रा से चीन भढ़क गया और उसने ताइवान के खिलाफ ड्रिल शुरू कर दिया। लेकिन इस भीषण तनातनी के बीच अमेरिकी नौसेना का यह पहला ऑपरेशन है।

बता दे कि अमेरिकी नौसेना के सातवें बेड़े ने कहा कि, यूएसएस एंटिटैम और यूएसएस चांसलरस्विले एक नियमित पारगमन का संचालन कर रहे हैं। बयान में आगे यह भी कहा गया कि,युद्धपोत जलडमरूमध्य में एक गलियारे के माध्यम से चले गए जो तटीय राज्य के क्षेत्रीय समुद्र से बहुत दूर हैं।

दरअसल,नैंसी पेलोसी की यात्रा के खिलाफ चीन ने ताइवान को घेर कर अपना सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास किया था। हालांकि,इससे पहले भी पिछले कुछ सालों से अमेरिका और पश्चिमी देशों की नौसेनाओं के युध्दक जहाज ताइवान के जलडमरूमध्य से होकर गुजरते रहे हैं। जहां अब चीन ने इस कार्रवाई को उकसाने वाला बताया क्योंकि वो ताइवान पर अपना दावा करता हुआ आया है।

फिलहाल,इस तनातनी के बीच एक ओर जहां चीन ताइवान पर आक्रमण करने की पूरी तैयारी कर रहा है तो वही दूसरी तरफ ताइवान की रक्षा के लिए अमेरिका व अन्य सहयोगी देश भी तैयारी पर है। जहां इस दौरान अमेरिका सहित कई सहयोगी देशों के तमाम युध्दक जहाज व पनडुब्बीयां ताइवान के अगल-बगल घूम रही है। शायद यही बड़ी वजह है कि चीन अभी तक ताइवान पर हमला करने से हिचक रहा है। हालांकि अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस तनातनी के बीच पहले ही बोल चुके हैं कि चीनी सेना सिर्फ ड्रिल तक हीं सीमित रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *