एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

उज्बेकिस्तान में जारी एससीओ सम्मेलन के दौरान दो सदस्य देशों तजाकिस्तान और किर्गिस्तान के भी बीच सैन्य संघर्ष की रिपोर्ट आई सामने, जंग में लड़ाकूं विमानों और टैंकों के भी इस्तेमाल होने की है खबर – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को। दुनिया अभी रूस यूक्रेन जंग को देख ही रही थी कि इसी बीच हाल ही के दिनों में आर्मेनिया और अजरबैजान के बीच जंग छिड़ गई,जहां इस दौरान अब तजाकिस्तान और किरगीस्तान के बीच जंग शुरू होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। जहां इस दौरान 3 लोगो के मौत के साथ कइयों के घायल होने की भी खबर सामने आई है। जबकि उज्बेकिस्तान के समरकंद में इस समय एससीओ सम्मेलन चल रहा है। और इसके दो सदस्य देशों ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान आपस में भिड़े हुए हैं।

बताया जा रहा है कि उज्बेकिस्तान के समरकंद में चल रहे एससीओ समिट के बीच दो सदस्य देशों ताजिकिस्तान और किर्गिस्तान में जंग तेज होती दिखाई पड़ रही है। जहां किर्गिस्तान की सीमा रक्षा सेवा की ओर से जानकारी देते हुए कहा गया है कि ताजिक बलों ने एक बार फिर उनकी चौकियों पर हमला किया है। वहीं, काउंटर में किर्गिस्तान ने भी फायरिंग तेज कर दी है। इस दौरान दोनों हीं देशों द्वारा एक-दूसरे के खिलाफ घातक हथियारों का भी इस्तेमाल किये जाने की खबर है।

इन दोनों देशों के बीच भारी गोलाबारी में 3 लोगों की मौत होने की भी पुष्टि हुई है जबकि 27 लोग जख्मी भी हुए हैं। उधर, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया गया है कि इस संघर्ष में लड़ाकू विमान और टैंकों का भी इस्तेमाल किया जा रहा है। बता दें कि दोनों देशों के बीच पानी को लेकर सालों से संघर्ष चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *