एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आखिर दो हफ्ते से गायब तंजानिया के राष्ट्रपति की मौत की खबर से हुई वापसी – राजेंदर दूबे (स्पेशल एडिटर)

तंजानिया के राष्ट्रपति जॉन मगुफुली का 61 साल की उम्र में निधन हो गया है। इसकी घोषणा तंजानिया के उपराष्ट्रपति ने की है। उन्होंने बताया कि वह दिल की बीमारी से जूझ रहे थे।
मगुफुली को दो हफ्तों से ज्यादा समय से किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में नहीं देखा गया, उनके स्वास्थ्य के बारे में काफी अफवाहें भी फैलीं। एक विपक्षी नेता ने कहा था कि वह कोरोना संक्रमित हैं, लेकिन इसकी पुष्टि नहीं हुई।
मगुफुली को 1995 को संसद सदस्य चुना गया था। 2010 में उन्हें काफी लोकप्रियता हासिल हुई और उन्हें तंजानिया का परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया। सड़क निर्माण उद्योग में भ्रष्टाचार के खिलाफ उनकी तेज नेतृत्व शैली और लड़ाई तंजानियाई लोगों को पसंद थी। इस कारण उनका नाम बुलडोजर पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *