वाशिंगटन, अमेरिकी सेना के एक पूर्व शीर्ष अधिकारी ने अमेरिकी सांसदों को बताया कि पाकिस्तान में अफगान तालिबान की सुरक्षित पनाहगाह रही है और आतंकी संगठन की उस देश के मदरसों से शुरुआत हुई थी। एक संसदीय सुनवाई के दौरान मंगलवार को ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ के पूर्व अध्यक्ष सेवानिवृत्त जनरल जोसफ एफ डनफोर्ड ने सांसदों को यह भी बताया कि हड़बड़ी में अफगानिस्तान से अमेरिकी सुरक्षा बलों की वापसी के बाद वहां गृह युद्ध की आशंका काफी ज्यादा है। उन्होंने कहा, “हम जानते हैं कि पाकिस्तान में तालिबान की पनाहगाह है। हम जानते हैं कि वे मास्को की यात्रा, बीजिंग की यात्रा और अन्य देशों की यात्रा के जरिये सक्रिय रूप से कूटनीतिक प्रयास कर रहे हैं। हम जानते हैं की उन्होंने खाड़ी की यात्रा की। हम जानते हैं कि ईरान उनकी साजोसामान के साथ कुछ सहायता कर रहा है।” डनफोर्ड ने कहा कि तालिबान को मादक द्रव्यों के कारोबार से वित्तीय मदद मिलती है। उन्होंने कहा कि तालिबान एक सुन्नी आतंकवादी संगठन है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा, “इसमें कोई शक नहीं कि तालिबान पाकिस्तान के मदरसों से पनपता है।” डनफोर्ड ने सांसदों को बताया कि आतंकवादी खतरा कम हुआ है क्योंकि अमेरिका ने अफगान बलों को प्रशिक्षित किया है और अमेरिकी सेना की मौजूदगी लगातार बनी हुई है। उन्होंने कहा, “हम मानते हैं कि यह खतरा 18 से 36 महीने की अवधि के दौरान फिर से पनप सकता है। मातृभूमि और हमारे सहयोगियों के लिये खतरा बन सकता है।” उन्होंने कहा कि अफगान सुरक्षा बल अमेरिकी वित्तीय मदद और संचालनात्मक सहायता पर काफी हद तक निर्भर हैं। वे कुछ समय तक ऐसे ही बने रहेंगे।
Related Articles
दुश्मन ऐजेंसी ISI के तमाम मंसूबों पर पानी फेरते हुए भारतीय ऐजेंसी ने आतंकियों के खिलाफ चंडीगढ़ समेत घाटी के कई जिलों में की जबरदस्त छापेमारी, इससे पहले भी इस तरह की कई कार्यवाहियों को दे चुकी हैं अंजाम – राकेश पांडेय/गौरव बरनवाल
सांकेतिक तस्वीर। श्रीनगर/नई दिल्ली। एक स्पेशल मिशन के दौरान राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने शनिवार सुबह चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों से जुड़े दो अलग-अलग मामलों में छापेमारी की। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस कार्यवाही में अभी आगे भी छापेमारी की कार्यवाही जारी है। जबकि,इससे पहले शुक्रवार को […]
दुश्मन को उसी के भाषा में भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब, एक दिन पहले चीनी सैनिकों ने भी गलवान घाटी में फहराया था चीनी झंडा,विडियों वायरल कर भारत में भ्रम फैलाने की थी झूठी कोशिश – हेमंत सिंह/अमरनाथ यादव
भारतीय सेना के जवान पूरे जोश में तिरंगे झंडे को फहराते हुए। नई दिल्ली। चीन के मिशन “दुष्प्रचार” के खिलाफ भारतीय सेना ने मिशन “सच” के तहत दुश्मन को भारतीय सेना ने मंगलवार को करारा जवाब दिया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से कुछ तस्वीरे सामने आई है जिसमें बताया गया है कि यह तस्वीर […]
जंग के बीच इजरायल ने किया बेहद हैरानी भरा बड़ा खुलासा, कहा कई विदेशी मीडियाकर्मियों की मौजूदगी में 7 अक्टूबर को “हमास” ने की बर्बरता – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)
7 अक्टूबर को हमास के आतंकियों द्वारा जारी क्रूरतापूर्ण हमला और अपहरण के दौरान इन विदेशी फोटोग्राफरों द्वारा फोटो/विडियो शूट करने के दौरान, फोटो साभार -(इजरायली आथोरिटी द्वारा) तेल अवीव। हमास के खिलाफ जारी भीषण जंग के बीच इजरायली आथोरिटी द्वारा बेहद हैरानी भरा खुलासा किया गया है, जहां इस दावें में बताया गया है […]
