मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत को लेकर कोर्ट में आज (14 अक्तूबर) सुनवाई चल रही है। इस दौरान आर्यन के वकील ने तमाम दलीलें दीं तो सरकारी वकीलों ने कई सबूत पेश किए। सरकारी वकीलों का कहना है कि आर्यन लंबे समय से ड्रग्स की चपेट में था। भले ही मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज में उसके पास ड्रग्स बरामद नहीं हुई, लेकिन वह ड्रग्स का सेवन करता रहा है। वह ड्रग पैडलर के संपर्क में भी था। एनसीबी ने कोर्ट में दलील दी है कि जो ड्रग्स क्रूज शिप से बरामद हुआ, वह सिर्फ अरबाज मर्चेंट के लिए नहीं था। उसे आर्यन खान भी कंज्यूम करने वाला था। इस मामले में आर्यन ने पहले ही कबूल किया है कि वह चार साल से ड्रग्स का सेवन कर रहा है।
Related Articles
26/11 हमले की साजिश में शामिल राणा का प्रत्यर्पण जल्द संभव
26/11 मुंबई आतंकी हमले की साजिश में शामिल पाकिस्तानी मूल के कनाडाई कारोबारी तहव्वुर राणा का प्रत्यर्पण जल्द हो सकता है। दरअसल, जो बाइडन प्रशासन ने एक अमेरिकी कोर्ट में हलफनामा दाखिल कर भारत के राणा के प्रत्यर्पण के आवेदन का समर्थन किया है। मामले में अगली सुनवाई अब 24 जून को होगी। लॉस एंजिलिस […]
भारत ने दुश्मन के करतूत का किया खुलासा, कहा किसी भी समझौते को नहीं मानता चीन – हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)
भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर,फोटो साभार -(जयशंकर के ट्वीटर से) विएना। अब ऐसे लगने लगा है कि चीन के सामने भारत कतई झुकने वाला नहीं है। यही कारण है कि भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दुश्मन की करतूत का बेझिझक पर्दाफाश कर रहे हैं। बता दे कि जयशंकर ने ऑस्ट्रिया दौरे के […]
“स्वतंत्रता दिवस” की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
फोटो साभार- adgpi के ट्वीटर(X) से नई दिल्ली। “सीक्रेट ऑपरेशन” न्यूज पोर्टल समूह की तरफ से देश की “स्वतंत्रता दिवस” की बहुत-बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! जय हिंद-जय भारत! भवदीय चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ) Post Views: 87
