नई दिल्ली, (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने दिल्ली के लालकिला के पास हुए कार बम धमाका मामले में आतंकवादी उमर उन नबी को आश्रय देने वाले फरीदाबाद निवासी सोयब को गिरफ्तार किया है। जांच में पता चला कि सोयब ने धमाके से पहले उमर को लॉजिस्टिक सहायता भी प्रदान की थी। एनआईए के अनुसार, सोयब इस […]
ब्रेकिंग न्यूज़
दिल्ली धमाके में गिरफ्तार आतंकी डॉ. मुजम्मिल को फरीदाबाद के अल-फलाह विवि लेकर पहुंची एनआईए
पलवल, (हि.स.)। दिल्ली ब्लास्ट में शामिल हरियाणा के फरीदाबाद अल-फलाह यूनिवर्सिटी से गिरफ्तार किए गए आतंकी डॉ. मुजम्मिल शकील को मंगलवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी(एनआईए)की टीम लेकर फरीदाबाद पहुंची। टीम ने उसे फरीदाबाद, सोहना और फतेहपुर तगा में अलग-अलग जगहों पर ले जाकर करीब चार घंटे तक जांच और पूछताछ की। इस दौरान उसके ठिकानों […]
नक्सलियों के सीएमसी द्वारा जारी बुकलेट में स्वीकारा 11 महीने में 320 नक्सली मारे गये
जगदलपुर, (हि.स.)। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी यानी पीएलजीए के 25 वर्ष पूरे होने पर नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 17 पेज का एक संदेश बुकलेट जारी कर बीते 11 माह का ब्योरा दिया है। इस बुकलेट के जरिए नक्सलियों ने बताया है कि 2025 में कगार युद्ध ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों […]
आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़, चार गिरफ्तार
नई दिल्ली, (हि.स.)। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई समर्थित अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह ड्रोन के जरिये पाकिस्तान से अत्याधुनिक विदेशी पिस्टल भारत में तस्करी कर रहा था। पुलिस ने इस नेटवर्क से जुड़े चार प्रमुख तस्करों को गिरफ्तार […]
मिजोरम में बीएसएफ और नारकोटिक्स ने जब्त किए 4.79 कराेड़ के ड्रग्स, दो म्यांमार नागरिक समेत चार गिरफ्तार
आईजोल (हि.स.)। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की गोपनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए बीएसएफ आईजोल तथा एक्साइज एवं नारकोटिक्स विभाग, मिजोरम की संयुक्त टीम ने शनिवार काे पश्चिम आईजोल क्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल की है। टीम ने संयुक्त अभियान के दौरान 5.89 किलो मेथाम्फेटामाइन तथा 41 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कुल अनुमानित कीमत […]
छत्तीसगढ़ के सुकमा मुठभेड़ में एक कराेड़ के इनामी नक्सली हिड़मा और उसकी पत्नी ढेर
सुकमा, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के सीमा क्षेत्र में पर आज मंगलवार सुबह से ही दो अलग-अलग स्थानाें में मुठभेड़ चल रही हैं। पहली मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र प्रदेश सीमा पर हुई, जिसमें छह नक्सली मारे गए हैं, इसी मुठभेड़ में एक कराेड़ के ईनामी नक्सली कमांडर माड़वी हिड़मा ओर हिड़मा की पत्नी भी […]
द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘गरुड़’ में भारत और फ्रांस के लड़ाकू विमानों ने भरी उड़ान
नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत और फ्रांस की वायु सेनाओं के बीच द्विपक्षीय हवाई अभ्यास ‘गरुड़’ की शुरुआत हो गई है। भारतीय वायु सेना के सुखोई-30 और फ्रांसीसी वायु एवं अंतरिक्ष सेना के राफेल विमानों ने द्विपक्षीय हवाई अभ्यास के तहत समन्वित मिशनों की शुरुआत करते हुए उड़ान भरी। फ्रांस में 27 नवंबर तक चलने वाला […]
भारतीय सेना ने वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह में बलिदानियों के पराक्रम को किया नमन
कोलकाता, (हि.स.)। वालोंग दिवस के 63वें समापन समारोह का आयोजन 15 और 16 नवंबर को वालोंग में किया गया। इस अवसर पर 1962 के युद्ध के ऐतिहासिक वालोंग युद्ध में लड़े भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस और बलिदान को श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में पूर्वी सेना के सेनापति लेफ्टिनेंट जनरल आरसी तिवारी, क्वार्टर मास्टर […]
पंजाब की सरबजीत कौर पाकिस्तान में बनी नूर हुसैन
चंडीगढ़, (हि.स.)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के माध्यम से पाकिस्तान में धार्मिक यात्रा पर गए जत्थे में शामिल कपूरथला की महिला सरबजीत कौर पाकिस्तान में जाकर नूर हुसैन बन गई है। महिला ने धर्म परिवर्तन करके निकाह कर लिया है। इससे पहले भी एक महिला व पुरूष पाकिस्तान में जाकर निकाह कर चुके हैं। एसजीपीसी […]
