नेपाल, (हि.स.)। सुशीला कार्की ने रविवार को नेपाल की अंतरिम प्रधानमंत्री का कार्यभार संभाल लिया है। इसके बाद उन्होंने 9 सितंबर को काठमांडू सहित देश भर में हुई आगजनी, हत्या, हिंसा और लूटपाट की घटनाओं की न्यायिक जांच कराने की बात कही है। उन्होंने देश के नाम संबोधन में कहा कि देश में किसी तरह […]
ब्रेकिंग न्यूज़
झारखंड: 5 लाख का इनामी नक्सली कमांडर मुठभेड़ में मारा गया
पलामू, (हि.स.)। पलामू जिले के मनातू और तरहसी थाना के सीमावर्ती क्षेत्र काश और बंशी खुर्द जंगल के बीच प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी (टीएसपीसी) और सुरक्षाबलों के बीच रविवार को भीषण मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में टीएसपीसी के इनामी कमांडर मुखदेव यादव मारा गया, जिसका शव घटनास्थल से बरामद हुआ है। […]
परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत बढ़ाने की नीति जल्द पेश करेगा उत्तर कोरिया
फोटो साभार— (सोशल मीडिया) प्योंगयांग, (हि.स.)। उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन ने अपने परमाणु कार्यक्रमों को लेकर बड़ी घोषणा की है। किम ने कहा कि सत्तारूढ़ कोरियाई वर्कर्स पार्टी की जल्द ही होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में परमाणु हथियारों और सैन्य ताकत बढ़ाने की नीति पेश किया जाएगा। सरकारी मीडिया केसीएनए ने शनिवार को […]
एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना पुलिस महानिदेशक के समक्ष किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय तक सक्रिय रही नक्सली और वर्षों से भूमिगत प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की सबसे वरिष्ठ सीसीएम नेता पोथुला पद्मावती उर्फ कल्पना उर्फ मैनाबाई उर्फ म्यनाक्का उर्फ सुजाता ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्द्र के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। यह 62 वर्षीय वरिष्ठ सीसीएम नेता सुजाता तेलंगाना […]
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में मारे गये तीन करोड़ चार लाख के इनामी 10 नक्सलियों की हुई शिनाख्त
गरियाबंद/रायपुर, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में गुरुवार को भालू डिग्गी जंगल में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में मारे गए इनामी सभी 10 नक्सलियों की शिनाख्त शुक्रवार को हो गई। छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश सरकार ने इन सभी 10 नक्सलियाें पर तीन करोड़ चार लाख का इनाम घोषित किया हुआ था। […]
तकनीकी श्रेष्ठता और औद्योगिक शक्ति अक्सर युद्ध का परिणाम निर्धारित करती है : रक्षा सचिव
मुंबई, (हि.स.)। रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को पुणे में कहा कि आज के बदलते दौर में तकनीकी श्रेष्ठता और औद्योगिक शक्ति अक्सर युद्ध का परिणाम निर्धारित करती है। उन्होंने कहा कि निरंतर बदलते दौर में सशस्त्र बलों की परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए सार्वजनिक एवं निजी उद्योग, डीआरडीओ जैसे अनुसंधान संस्थानों […]
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर, विस्फोटक बरामद
छत्तीसगढ़, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के दक्षिण-पश्चिमी क्षेत्र में आज शुक्रवार की सुबह सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो नक्सली मारे गये हैं । मौके से दो वर्दीधारी नक्सली के शव के साथ 303 रायफल, विस्फोटक सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। बस्तर आईजी सुंदरराज […]
ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति बोल्सोनारो को 27 साल तीन महीने जेल की सजा, फैसले से ट्रंप निराश
ब्रासीलिया, (हि.स.)। ब्राजील के उच्चतम न्यायालय ने देश के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को 2022 के चुनाव को पलटने की साजिश का नेतृत्व करने के लिए दोषी ठहराया है। इसमें अदालतों को भंग करना, सेना को सशक्त बनाना और निर्वाचित राष्ट्रपति की हत्या का षड़यंत्र रचना शामिल है। इस मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों ने […]
छत्तीसगढ़ के गरियाबंद में 10 नक्सली ढेर
छत्तीसगढ़, (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। एक मुठभेड़ में दस नक्सली मारे गए हैं। इनमें केंद्रीय समिति (सीसी) का सदस्य और वांछित नक्सली नेता मनोज उर्फ मोडेम बालकृष्ण भी शामिल है। सूत्रों ने बताया कि सुरक्षाबलों को जिले के जंगलों में नक्सलियों की गतिविधियों की सूचना मिली […]
छत्तीसगढ़ में 16 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
नारायणपुर , (हि.स.)। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं अति संवेदनशील नक्सलग्रस्त इलाकाें में लगातार कैम्प स्थापित होने से पुलिस के बढ़ते प्रभाव के कारण गुरुवार को नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया के समक्ष 16 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया। इन सभी नक्सलियों को 50-50 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि […]
