एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इजराइली सेना ने टूल कस्बे के निवासियों को क्षेत्र खाली करने का निर्देश दिया

टूल (दक्षिण लेबनान), (हि.स.)। इजराइली सेना ने गुरुवार को दक्षिण लेबनान के टूल कस्बे के निवासियों को तत्काल क्षेत्र खाली करने की चेतावनी दी है। यह चेतावनी उस इमारत के आसपास के क्षेत्र को लेकर दी गई है, जिसे इजराइल ने हिज्बुलाह आतंकियों की गतिविधियों से जुड़ा बताया है। इजराइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने अरबी […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, अस्पताल में भर्ती हैं मलिक

नई दिल्ली (हि.स.)। केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के एक मामले में जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। सीबीआई अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की है। आरोपपत्र में सत्यपाल मलिक के अलावा उनके दो निजी सचिवों और चार अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है। यह मामला जम्मू-कश्मीर […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

वाराणसी से गिरफ्तार पाकिस्तानी जासूस तुफैल 600 पाकिस्तानियों से था संपर्क में

वाराणसी, (हि.स.)। जैतपुरा थाना क्षेत्र के दोषीपुरा से गिरफ्तार तुफैल, जो पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा था, के संपर्क में 600 से अधिक पाकिस्तानी नागरिक थे। इनमें एक नफीसा नाम की महिला भी शामिल है, जिसके पति का संबंध पाकिस्तानी सेना से है। उत्तर प्रदेश आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार तुफैल आतंकी संगठन […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

त्रिपुरा में बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्य गिरफ्तार

अगरतला, (हि.स.)। त्रिपुरा पुलिस ने गुरुवार को स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सेपाहिजला जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र के पथरियादर बॉर्डर इलाके से एक बांग्लादेशी परिवार के पांच सदस्यों को हिरासत में लिया। इनमें तीन पुरुष और दो महिलाएं शामिल हैं, जिन्हें पूछताछ के लिए मधुपुर थाने लाया गया। पूछताछ में उन्होंने कबूल किया कि […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जासूसी के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को कोर्ट ने फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर दिया

हिसार, (हि.स.)। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार शहर के अग्रसेन कॉलोनी निवासी यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को गुरुवार काे काेर्ट ने फिर चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने आज पांच दिन की रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद ज्योति मल्होत्रा को स्थानीय कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

वाशिंगटन में गोलीबारी, इजराइली दूतावास के कर्मचारियों को लगी गोली, दो की मौत

वाशिंगटन, (हि.स.)। अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन के कैपिटल यहूदी संग्रहालय के पास हुई गोलीबारी से सनसनी फैल गई। गोली इजराइल के दूतावास के कर्मचारियों को लगी है। गोलीबारी में दो लोगों की मौत हो गई। एक व्यक्ति घायल बताया जा रहा है। बुधवार रात यह गोलीबारी एफबीआई के वाशिंगटन फील्ड ऑफिस के सामने सड़क पर […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

आतंकियों की घुसपैठ के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र हाईअलर्ट पर

काठमांडू, (हि.स.)।आतंकवादियों की घुसपैठ की खुफिया सूचना के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र को हाई अलर्ट पर रखा गया है। दोनों देशों के सुरक्षाकर्मी 24 घंटे संयुक्त निगरानी में जुटे हुए हैं। भारतीय खुफिया एजेंसी के नेपाल में रह रहे 37 पाकिस्तानी और बांग्लादेशी आतंकवादियों के भारत में प्रवेश करने के प्रयास की जानकारी साझा करने […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पृथ्वी पर सौर तूफान का खतरा, नासा ने जारी की चेतावनी

वाशिंगटन, (हि.स.)। नासा ने हालिया सौर गतिविधियों के मद्देनजर एक गंभीर चेतावनी जारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि पृथ्वी की ओर बढ़ रही प्रबल सौर लपटें (सोलर फ्लेयर्स) आने वाले दिनों में जीपीएस, रेडियो संचार और बिजली आपूर्ति जैसे महत्वपूर्ण ढांचे को बाधित कर सकती हैं। यह चेतावनी 2025 की अब तक की […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत ने पाक उच्चायोग के एक ओर अधिकारी को देश छोड़ने के लिए कहा

नई दिल्ली, (हि.स.)। भारत सरकार ने पाकिस्तानी उच्चायोग में कार्यरत एक और अधिकारी को अवांछित घोषित कर 24 घंटे के भीतर देश छोड़ने के लिए कहा है। कुछ दिन पहले भी सरकार ने एक अधिकारी को ‘पर्सोना नॉन ग्रेटा’ घोषित किया था। विदेश मंत्रालय के अनुसार, भारत सरकार ने नई दिल्ली स्थित पाकिस्तान उच्चायोग में […]

एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

इजराइल ने गाजा पर बमबारी की, 42 की मौत, संयुक्त राष्ट्र ने कहा- 14 हजार बच्चे भूख से बेहाल

गाजा पट्टी, (हि.स.)। इजराइल की सेना द्वारा गाजा पर की गई  बमबारी में आज बुधवार को सुबह से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। इजराइल ने इस क्षेत्र में भयावह युद्ध को लेकर यूनाइटेड किंगडम (यूके) और यूरोपीय संघ की चिंता को खारिज कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने चेतावनी दी […]