एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

गाजा के हास्पिटल पर हुए भीषण हमले के लिए इजरायल ने हमास को ठहराया दोषी, कहा हमास के मिस फायर की वजह से हुआ विस्फोट – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


सांकेतिक तस्वीर।

गजा। गाजा पट्टी में जारी भीषण जंग के बीच गाजा शहर के एक हास्पिटल में भीषण विस्फोट होने की रिपोर्ट सामने आई है, जहां इस दौरान भारी नुकसान की भी खबर है। जहां इस विस्फोट को लेकर इजरायल की तरफ से बड़ा दावा किया गया है,जिसमें यह कहा गया है कि हमास के आतंकियों द्वारा राकेट दागते समय मिस फायर की वजह से यह घातक राकेट वही पास के ही एक हास्पिटल पर गिरकर विस्फोट हो गया। इसी कड़ी में आगे भी बताया गया कि इससे पहले भी हमास की तरफ से जितने भी राकेट इजरायल की तरफ दागे गए हैं उनमे से 40 फीसदी ये राकेट वही गाजा पट्टी में हीं मिसफायर की वजह से गिरकर विस्फोट हो जाते रहे हैं। हालांकि, बीते कई सालों में भी हमास के कई राकेट इसी मिस फायर की वजह से गाजा पट्टी में तबाही का बड़ा कारण बनते रहे हैं, जिसको लेकर इजरायल की तरफ से कई बार सबूत भी दिखाया गया है……………..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *