छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर से एक बड़ी नक्सली हमले की खबर है. जवानों से भरी बस को नक्सलियों ने उड़ा दिया है. इस घटना में 3 जवान शहीद हो गये हैं, जबकि आधा दर्जन जवान गंभीर रूप से जख्मी हैं. जानकारी के मुताबिक, सभी जवान DRG के बताये जा रहे हैं. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ नहीं बोल रही है. बस में ये ब्लास्ट धौड़ाई और पल्लेनार के बीच ये ब्लास्ट हुआ है. जहां ये ब्लास्ट हुआ है, वहां घना जंगल है. खबर ये आयी है कि ब्लास्ट के वक्त बस में 24 जवान सवार थे. पुलिस के शीर्ष अधिकारियों के मुताबिक, अभी तक 3 जवान के शहीद होने की खबर आई है, गंभीर रूप से घायलों की संख्या को देखते हुए मृतक संख्या बढ़ने की आशंका है.सभी जवान ऑपरेशन से लौट रहे थे.
Related Articles
हमास के तर्ज पर हिजबुल्लाह ने भी इजरायल की उत्तरी सीमा पर भेजा पैराग्लाईडर से आतंकियों की बड़ी नफरी, इजरायली फोर्स भी हुई सतर्क – राजेंद्र दूबे (स्पेशल एडिटर)
इजरायली फोर्स,फोटो साभार -(सोशल मीडिया) तेल अवीव। लेबनान का आतंकी संगठन हिजबुल्लाह ने भी हमास की तर्ज पर इजरायल की उत्तरी सीमा पर बड़ी तादात में पैराग्लाईडर से आतंकियों को भेजा है,बता दे कि ठीक इसी तरह से 7 अक्टूबर को हमास के आतंकी भी इजरायल में घुसे थे। वहीं इन आतंकियों को ढेर करने […]
इजराइल ने गाजा में हमास के साथ नए युद्ध विराम प्रस्ताव को खारिज किया
तेल अवीव, 26 मई (हि.स.)। इजराइल ने गाजा में फिलिस्तीनी आतंकी समूह हमास के साथ बंधकों के बदले युद्ध विराम प्रस्ताव को सिरे से खारिज कर दिया। इजराइल के इस आक्रामक रुख से अमेरिका को तगड़ा झटका लगा है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रयासों से यह नया प्रस्ताव इजराइल के सामने रखा गया था। […]
गाजा में युद्धविराम के बाद इजराइली सैनिकों के पीछे हटते ही हजारों फिलिस्तीनी घर लौटे
गाजा पट्टी, (हि.स.)। गाजा पट्टी में शुक्रवार को युद्धविराम के प्रभावी होते ही इजराइल की सेना ने पीछे हटना शुरू कर दिया। इस दौरान हजारों फिलिस्तीनी अपने घर लौट आए। अपने शहरों में हुए विनाश को देखकर वह निराश महसूस कर रहे हैं। युद्धविराम लागू होते ही बिना एक पल गंवाए हजारों फिलिस्तीनियों ने गाजा […]
