बाइडेन बोल कम कार्यवाही ज्यादा करते दिख रहे हैं,अभी दो दिन पहले हि अमेरिका ने सीरिया में ईरान समर्थित आतंकियों पर राकेट और खतरनाक मिसाइलों से हमला किया था, फिर दूसरे दिन अमेरिकी सील कमांडो फोर्स ने ISIS के 10 खूंखार आतंकियों को धर दबोचा, इसी कड़ी में रविवार को इजराइली फोर्स ने सीरिया के दमिश्क में ताबड़तोड़ मिसाइल अटैक किया है, जिससे सीरियाई एयरफोर्स ने अपना एअर डिफेंस एक्टिव कर दिया और पूरी सतर्कता के साथ एअर पेट्रोलिंग की, हालांकि इस हमले में अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है और इजरायल भी चुप्पी साधे हुये है ।
पेश है यह रिपोर्ट :
दमिश्क। हमेशा की तरह इजरायल ने एक बार फिर सीरिया में ईरानी सैन्य ठिकाने को निशाना बनाया। सीरिया की राजधानी दमिश्क (Damascus) में हुए मिसाइल हमले के बाद इसके दक्षिणी इलाके में रविवार को हवाई सुरक्षा को सक्रिय कर दिया गया। इस हमले में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इन मिसाइल हमलों के जवाबी कार्रवाई में सीरियाई वायु सेना रविवार रात राजधानी दमिश्क और दक्षिण उपनगरीय इलाकों में सक्रिय रही। हालांकि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
इजरायल ने किए हैं सैंकड़ों हमले
स्थानीय मीडिया की ओर से यह जानकारी दी गई। स्थानीय टीवी चैनल ने अज्ञात सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि अधिकतर इजरायली मिसाइलों को दमिश्क के पास उसके निशाने तक पहुंचने से पहले ही गिरा दिया गया। इजरायल ने बीते कई वर्षों में सीरिया में ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों पर सैकड़ों हमले किए हैं, लेकिन इसकी कभी जिम्मेदारी नहीं ली या इन अभियानों के बारे में बात की है। यह हमला ऐसे वक्त में हुआ है जब अमेरिका ने बृहस्पतिवार को सीरिया में इराकी सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों को निशाना बनाकर हवाई हमले किए थे।
अमेरिका ने कहा था कि यह हमला इस महीने की शुरुआत में इराक में रॉकेट हमले का जबाब था, जिसमें एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गयी थी और अमेरिकी सेवा से जुड़ा एक सदस्य तथा गठबंधन सेना से संबंधित अन्य लोग घायल हो गये थे। इससे पहले अमेरिका ने भी गुरुवार को सीरिया में इराकी सीमा के पास ईरान-समर्थित मिलिशिया संगठनों के ठिकानों पर हवाई हमले किए थे। अमेरिका ने कहा था कि यह हमला इस महीने की शुरुआत में इराक में रॉकेट हमले का जवाब था, जिसमें एक असैन्य कॉन्ट्रैक्टर की मौत हो गई थी। इस हमले में अमेरिकी सेवा से जुड़े एक सदस्य और गठबंधन सेना से संबंधित अन्य लोग घायल हो गए थे।
