इस्लामाबाद, पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कहा कि तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान के पूर्व प्रवक्ता एहसानुल्ला एहसान के पिछले साल सेना की हिरासत में भागने के लिए जिम्मेदार ‘‘खुफिया विभाग’’ के अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। 2017 में गिरफ्तार एहसान जनवरी, 2020 में तथा-कथित ‘‘सेफ हाउस’’ से फरार हो गया। सेना के मीडिया विंग के प्रवक्ता मेजर जनरल बाबर इफ्तिखार ने बताया, ‘‘यह बहुत गंभीर मामला था और विस्तृत जांच के बाद इसके लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित किया गया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘एहसान को फिर से पकड़ने की कोशिश जारी है, लेकिन फिलहाल हमें उसके ठिकाने का पता नहीं है।’’ प्रवक्ता ने घटना के लिए जिम्मेदार अधिकारियों और उन्हें क्या दंड दिया गया, इसकी कोई जानकारी नहीं दी।
Related Articles
CIA चीफ की तालिबान से सीक्रेट मीटिंग का खुलासा होने से,रूस और चीन हुए सशंकित – चंद्रकांत मिश्र (एडिटर इन चीफ)
वाशिंगटन। अफगानिस्तान में तालिबान के सख्त तेवर के बीच सीआइए निदेशक जे बर्न्स वार्ता के लिए काबुल गए थे। अमेरिकी अधिकारियों ने इस खबर की पुष्टि की है। अधिकारियों की ओर से कहा गया है कि बर्न्स काबुल में तालिबान के शीर्ष नेताओं से व्यक्तिगत बातचीत हुई है। व्हाइट हाउस की ओर से कहा गया […]
अंतिम सांस गिनने के लिए मजबूर नक्सल मूवमैंट ने चली नयी चाल, 22 पन्ने का दस्तावेज़ जारी करते हुए दावा किया कि बड़े आंदोलनों के सहारे वह कैसे देश को कर रहा है टारगेट – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल
सांकेतिक तस्वीर। नई दिल्ली। सोमवार को नक्सल मूवमैंट की तरफ से भारत के खिलाफ एक बड़ी साजिश की रिपोर्ट सामने आई है और चौंकाने वाली बात यह है कि यह खुलासा खुद मूवमैंट की तरफ से किया गया है। इस संगठन की तरफ से 22 पन्ने का एक दस्तावेज जारी करते हुए दावा किया गया […]
LAC पर दुश्मन के एक एअरक्राफ्ट ने की थी अवैध घुसपैठ की कोशिश, इंडियन एअरफोर्स के हरकत में आते ही चीनी एअरक्राफ्ट भाग निकला – रविशंकर मिश्र/अमरनाथ यादव
सांकेतिक तस्वीर। नई दिल्ली। पूर्वी लद्दाख बार्डर के पास दुश्मन की वायुसेना एक ड्रिल पर थी कि ठीक उसी समय पास में हीं तैनात इंडियन आर्मी के इलाकें के उपर यानि भारत के वायुसीमा में दुश्मन की वायुसेना का एक एअरक्राफ्ट घुसपैठ करने की कोशिश किया। तो वही भारतीय सेना के रडार सिस्टम ने जैसे […]
