यंगून । म्यांमा में तख्तापलट में शामिल एक नेता ने देश में ‘एकता दिवस’ के मौके पर शुक्रवार को लोगों से कहा कि अगर वे लोकतंत्र चाहते हैं तो उन्हें सेना के साथ मिलकर काम करना होगा। वहीं, देश के निर्वाचित नेताओं की रिहाई के लिए लोगों का प्रदर्शन भी जारी है। सीनियर जनरल मिन आंग लाइंग ने कहा, ‘‘मैं समूचे राष्ट्र से पूरी गंभीरता से अपील करता हूं कि लोकतंत्र को वास्तव में बहाल करने के लिए लोगों को सेना के साथ हाथ मिलाना चाहिए।’’ उन्होंने कहा, ‘‘अतीत की घटनाओं ने हमें सिखाया है कि सिर्फ राष्ट्रीय एकता ही देश को विघटन से रोकने और अखंडता एवं संप्रभुता बनाए रखने में कारगर है।’’ सेना के कमांडर का यह संदेश शुक्रवार को ‘ग्लोबल न्यू लाइट ऑफ म्यांमा’ अखबार में प्रकाशित हुआ है। नए सैन्य शासन ने यह भी घोषणा की कि वह ‘एकता दिवस’ के मौके पर हजारों कैदियों को रिहा करेगी और अन्य कैदियों की सजा कम करेगी। मिन आंग लाइंग म्यांमा में एक फरवरी को हुए तख्तापलट में शामिल थे। सेना ने कहा कि उसे यह कदम इसलिए उठाना पड़ा क्योंकि सू ची की सरकार नवंबर में हुए चुनाव में धोखाधड़ी के आरोपों की उचित तरीके से जांच करने में नाकाम रही। हालांकि चुनाव आयोग ने कहा कि इन दावों की पुष्टि के लिए कोई सबूत नहीं हैं।
Related Articles
परमाणु ऊर्जा चालित बुरेवेस्टनिक मिसाइल की तैनाती के आदेश पुतिन ने दिए
मॉस्को , (हि.स.)। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने माैजूदा समय के सभी ‘सुरक्षा चक्राें’ काे भेदने में सक्षम परमाणु ऊर्जा चालित शक्तिशाली क्रूज मिसाइल ‘बुरेवेस्टनिक’ के कल सफल परीक्षण के बाद रूसी सेना काे इसकी तैनाती के आदेश दे दिये हैं। पुतिन ने रविवार को यहां जारी एक बयान में इस मिसाइल के सफल […]
रुस-यूक्रेन जंग के बीच रूसी फौज पहुंची आर्कटिक में, रूसी युध्दपोत व पनडुब्बीयां कर रही है गश्त,पास में हीं नाटों सेना भी कर रही है मिलीट्री ड्रिल, तनाव चरम पर – चंद्रकांत मिश्र/सतीश उपाध्याय
लंदन/मॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच अभी जंग चल ही रही थी कि इसी बीच अमेरिका व नाटों देशों में हड़कंप मचाने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है,जिसमें बताया जा रहा है कि रूस ने अब आर्कटिक क्षेत्र में अचानक अपनी सैन्य तैनाती काफी बढ़ा दी है। जहां इस रिपोर्ट के सामने आने के बाद […]
कट्टरपंथी के संपर्क में था सुक्खा : एयरबेस जासूसी मामलां
पंजाब के हलवारा एयरबेस जासूसी मामले में फंसे सुखकिरण सिंह सुक्खा पूरी तरह से कट्टरपंथी जत्थेबंदियों के संपर्क में था। पुलिस उससे लगातार पूछताछ कर है। हालांकि मामले की तह तक पहुंचने के लिए जगराओं पुलिस के अलावा एयरफोर्स एवं सुरक्षा एजेंसियां दिन-रात लगी हैं। इस मामले को सामने आए चार दिन हो चुके हैं, […]
