एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस ने यूक्रेन को धमकी देते हुए चेताया कि युद्ध छिड़ा तो यूक्रेन खत्म हो जायेगा -हेमंत सिंह (स्पेशल एडिटर)

यूक्रेन के साथ बढ़ते तनाव के बीच रूस ने अब और ज्यादा आक्रामक रुख अपना लिया है। रूसी मीडिया को ब्रीफिंग में क्रेमलिन (रूसी राष्ट्रपति के कार्यालय) के अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर यूक्रेन ने अपनी ‘शत्रुतापूर्ण गतिविधियां’ बढ़ाईं तो वह अपने अंत को आमंत्रित करेगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ दिमित्री कोजाक ने कहा- ‘मैं यूक्रेन के अंदर मौजूद इस आकलन का समर्थन करता हूं कि लड़ाई की शुरुआत असल में यूक्रेन के अंत की शुरुआत होगी।’ कोजाक ने कहा कि यह ऐसा जख्म होगा, जिसे यूक्रेन खुद आमंत्रित कर रहा है। इसमें गोली उसके पांव में नहीं, बल्कि चेहरे पर लगेगी।
रूस ने यह दो टूक कहा है कि वह यूक्रेन के पूर्वी हिस्से में मौजूद रूसी नागरिकों की रक्षा के लिए खुल कर सामने आएगा। वह कितना दखल देगा, यह इससे तय होगा कि ‘आग कितनी सुलगती’ है। इसके पहले यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदमीर जेलेन्स्की ने पश्चिमी देशों से अपील की थी कि वे यूक्रेन की मदद के लिए आगे आएं। जेलेन्स्की ने गुरुवार को यूक्रेन की रूस से लगी सीमा का दौरा किया। पश्चिमी मीडिया की खबरों के मुताबिक रूस ने सीमा पर अपने सैकड़ों सैनिकों का जमावड़ा कर रखा है। उसने वहां युद्ध की लगभग तमाम तैयारियां कर रखी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *