एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

पाकिस्तान के सबसे टाॅप एअरबेस पर हुआ जबरदस्त हमला, विद्रोही समूह ने दर्जनों लड़ाकूं विमानों को नष्ट करने का किया बड़ा दावा – अमरनाथ यादव (डिप्टी एडिटर)


हमला करने के दौरान पाकिस्तान का जलता हुआ लड़ाकूं विमान,फोटो साभार-(सोशल मीडिया)

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के सबसे टाॅप एअरबेस पर जबरदस्त हमला होने की रिपोर्ट सामने आ रही है। यह आत्मघाती हमला मियांवाली एयरबेस पर हुआ है। जहां इस हमले की जिम्मेदारी पाकिस्तान के हीं विद्रोही समूह तहरीक-ए-जिहाद ने ली है। इस बीच तमाम मीडिया रिपोर्टस में मियांवाली एयरबेस को हमले में भारी नुकसान की पुष्टि की गई है।

वहीं,पाक फौज ने बयान जारी कर बताया है कि उसने आतंकी हमले को नाकाम करते हुए 6 आतंकियों को मार गिराया है। इसके साथ ही सेना ने बताया है कि आतंकियों की खिलाफ ऑपरेशन खत्म हो गया है और फिदायीन हमले की वजह से एयरफोर्स के तीन एयरकाफ्ट को नुकसान पहुंचा है,जबकि हमलावर विद्रोही समूह के प्रवक्ता “मुल्ला मुहम्मद कासिम” ने पाकिस्तानी एअर फोर्स के दर्जनों लड़ाकूं विमानों को नष्ट करने का दावा किया है।

बता दे कि हमलावरों ने मियांवाली एयरबेस में घुसने के लिए सीढ़ियों का इस्तेमाल किया था। ये हमलावर दीवारों पर सीढ़ी लगाकर बेस में दाखिल हो गए और एक के बाद एक कई धमाके किए। यह अपने आप में अब तक बड़ा हमला है।
गौरतलब है कि तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान का हीं एक विद्रोही समूह है। तहरीक-ए-जिहाद पहले चमन, बोलान, स्वात के क्षेत्र कबल और लकी मरूत में हमलों की जिम्मेदारी ले चुका है। लेकिन कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि ये संगठन कई हमलों में शामिल नहीं था मगर हमले की जिम्मेदारी ले ली।

एमएम आलम एयरबेस मियावली, पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में स्थित है। यह पाकिस्तानी एयरफोर्स के नॉर्दर्न एयर कमांड के अंतर्गत आता है। मियांवाली में द्वितीय विश्व युद्ध की एक एयरस्ट्रिप थी लेकिन 1965 भारत-पाक युद्ध के समय इसे एक सैटेलाइट एयरबेस के रूप में अपग्रेड किया गया था। 1971 भारत-पाक युद्ध के वक्त इस एयरबेस को पूरी तरह से ऑपरेशनल किया गया था। यानि पाकिस्तान का यह एअर बेस पाक एअर फोर्स का सबसे अहम बेस है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *