
इजरायली डिफेंस फोर्स के हमले के दौरान,फोटो साभार-(सोशल मीडिया)
तेल अवीव/गजा। गजा में पिछले एक महिने से हमास के खिलाफ जारी भीषण जंग के बीच इजरायली डिफेंस फोर्स ने आज यानि गुरूवार को पूरी दुनिया में हड़कंप मचाने वाला बड़ा दावा किया है, इजरायली डिफेंस फोर्स ने कहा है कि उत्तरी गाजा पट्टी से हमास का साम्राज्य अब पूरी तरह से समाप्त हो गया है। दरअसल, उत्तरी गाजा पट्टी हमास के आतंकियों का गढ़ रहा है,यहीं पर इन आतंकियों ने बेहद खतरनाक भूमिगत सुरंगों का निर्माण कर रखा है। हालांकि,हमास द्वारा बंधक बनाये हुए बंधको को लेकर अभी तक कोई जानकारी सामने नहीं आई है। फिलहाल, IDF के इस दावें से हमास समर्थक देशों और तमाम सहयोगी आतंकी समूहों में बड़ा हड़कंप मच सकता है। क्योंकि हमास समर्थक इन तमाम देशों और सहयोगी आतंकी संगठनों ने एड़ी से चोटी तक पूरी जोर लगा रखा था गजा में इजरायली फोर्स को नेस्तनाबूद करने के लिए, अफसोस ऐसा हो न सका, अब आगे क्या होगा ? यह अभी तक साफ नही हैं…………………
