
फाईल फोटो, साभार-(सोशल मीडिया)
मॉस्को/कीव। रूस-यूक्रेन जंग के बीच बेहद चौंकाने वाली एक रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें दावा किया गया है कि मारियुपोल की जंग के दौरान बंधक बनाए गए 40 यूक्रेनी युद्धबंदीयों को अनजाने में ही यूक्रेन की हीं गोलाबारी में मारे गए हैं। दरअसल,पूर्वी यूक्रेन में रूस के समर्थन वाले अलगाववादियों ने यह चौंकाने वाला दावा किया है। डोनेत्स्क क्षेत्र में रूस समर्थित अलगाववादियों के प्रवक्ता दानिल बेजसोनोव ने कहा कि यूक्रेन की ओर से शुक्रवार को ओलेनिवका कस्बे में एक जेल पर गोले दागे गए जिसमें 40 यूक्रेनी युद्धबंदी मारे गए और 130 घायल हो गए।
वहीं,इस दावें पर यूक्रेन की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं सामने आई है। बता दे कि यूक्रेन में मारियुपोल के आजोव सागर बंदरगाह के लिए भीषण संघर्ष के बाद यूक्रेन के सैनिकों को बंदी बना लिया गया था। वे कई महीने तक विशाल अजोवस्टल स्टील प्लांट में छिपे हुए थे। आजोव रेजीमेंट और अन्य यूक्रेनी इकाइयों ने करीब तीन महीने तक इस्पात कारखाने को बचाया और इसकी सुरंगों में छिपे रहे।
जहां रूस के तेज हमलों के बीच मई में आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद बड़ी संख्या में यूक्रेन के सैनिकों को डोनेत्स्क जैसे रूस नियंत्रित इलाकों की जेलों में ले जाया गया था।
