अमेरिकी स्पीकर नैंसी,फोटो साभार -(सोशल-मीडिया)
वॉशिंगटन/बीजिंग/ताइपे। चीन के लाख फड़फड़ाने के बावजूद भी तय समय पर अमेरिकी संसद की स्पीकर नैंसी पेलोसी ताइवान पहुंचने के बाद अब बाहिफाजत साउथ कोरिया पहुंच गई हैं। बता दे कि US डेलिगेशन के साथ पेलोसी 2 अगस्त को ताइपेई पहुंची थीं और बुधवार को उन्होंने ताइवान की संसद को संबोधित भी किया,इस दौरान ताइवान की राष्ट्रपति साई इंग वेन से भी मुलाकात की। हालांकि इस दौरान नैंसी की सुरक्षा में अमेरिका के 24 घातक फाइटेर एअरक्राफ्ट भी मौजूद रहे जो कि नैंसी के प्लेन को सिक्योरिटी कवर के साथ स्काॅर्ट फ्लाइंग कर रहे थे। वहीं,नैंसी के ताइवान दौरे से बौखलाये चीन ने ताइवानी राष्ट्रपति की वेबसाइट पर सायबर अटैक किया लेकिन उसका यह हमला असफल रहा इतना ही नहीं चीन के 21 लड़ाकूं विमान भी ताइवान के एअरस्पेस में घुसपैठ की घटना को अंजाम दिये जिसकी पुष्टि खुद ताइवानी फोर्स ने किया।
चीनी युद्धपोत,फोटो-(ट्वीटर से)
वहीं,ताइपे की दौरे पर पहुंची नैंसी ने ताइवान को संबोधित करते हुए ऐलान की कि सुरक्षा के मुद्दे पर अमेरिका ताइवान का साथ देगा। हम हर पल उनके साथ है। हमें ताइवान से दोस्ती पर गर्व है। हमने 43 साल पहले ताइवान के साथ खड़े रहने का वादा किया था,आज भी उस पर कायम हैं।