एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

रूस-यूक्रेन जंग में यूक्रेन की तरफ से किया गया चौंकाने वाला दावा, कहा गया 200 रूसी हवाई सैनिकों को किया गया ढेर – सतीश उपाध्याय/अमरनाथ यादव


सांकेतिक तस्वीर।

मॉस्को/कीव। रूस-यूक्रेन जंग के बीच शुक्रवार को यूक्रेन के रीजनल गवर्नर के हवाले से बेहद चौंकाने वाला दावा किया गया है। जिसमें कहा गया है कि यूक्रेन की फोर्स ने एक स्पेशल ऑपरेशन के दौरान रूस के एक मिलीट्री हेडक्वार्टर्स को टारगेट करते हुए रूसी फौज के 200 पैराट्रूप्स को मार गिराया है। उन्होंने आगे भी कहा कि यूक्रेन के कब्जे वाले पूर्व में रूस के एक बेस को गिराने के लिए सैनिकों द्वारा हमला किया गया था। जहां यूक्रेनी बलों ने 200 रूसी हवाई सैनिकों को ढेर कर दिया है।

दरअसल,यूक्रेन के लुहान्स्क प्रशासनिक जिले के गवर्नर सेरही हैदाई ने शुक्रवार को एक टेलीग्राम पोस्ट के जरिए चौंकाने वाला दावा करते हुए कहा कि यूक्रेनी सैनिकों ने कादिवका के कब्जे वाले शहर में एक होटल में स्थापित रूसी ठिकाने पर सफलतापूर्वक हमला किया था। बता दें कि यूक्रेन के पूर्वी क्षेत्रों में रूस की युद्ध की गति अब ठप हो गई है क्योंकि संघर्ष को भी छह महीने हो चुके हैं।

बता दे कि हैदई की गवर्नरशिप ने उन्हें इस क्षेत्र के लिए सैन्य नेता बना दिया है। उनके द्वारा जारी की गई पोस्ट में युद्ध-पस्त इमारत की इमेज भी शामिल हैं,जिसमें उन्होंने यह भी कहा कि रूसी सेना 2014 से हीं इन्हें बेस के रूप में इस्तेमाल कर रही थीं।

इसी क्रम में हैदई ने आगे यह भी दावा किया कि इस साल के बीते जून में यूक्रेन की सेना ने रशियन मरकेनरी वैगनर ग्रुप द्वारा इस्तेमाल किए गए कादिवका में एक बेस को नष्ट कर दिया था। हालांकि रूस ने गर्मियों में इस क्षेत्र के प्रमुख शहरों पर नियंत्रण कर लिया था। वहीं क्रेमलिन ने भी हाल ही में कहा कि वह नागरिकों पर टोल को कम करने के लिए अपने आक्रामण को धीमा कर दिया था। जहां रूस के इस स्पष्टीकरण पर यूक्रेन को संदेह था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *