एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

16 साल से कश्मीर की जेल में बंद पाकिस्तानी कैदी की मौत से बौखलाये पाक ने लगाया हत्या का आरोप, कहा भारत कराये उच्चस्तरीय जांच – चंद्रकांत मिश्र/बृजेश उपाध्याय


पाक PM शहबाज शरीफ,साभार-(सोशल मीडिया)

श्रीनगर/इस्लामाबाद। कश्मीर के कोट भलावल जेल में वर्ष 2006 से बंद एक पाकिस्तानी कैदी की मौत हो जाने पर पाकिस्तान ने इस्लामाबाद स्थित भारतीय दूतावास के प्रभारी (चार्ज डी अफेयर्स) को तलब करते हुए कड़ा प्रतिरोध दर्ज कराया है। जहां इस दौरान पाकिस्तान ने अपने नागरिक की मौत को ‘फर्जी मुठभेड़’ के बहाने कत्ल करार दिया है।

पाकिस्तान ने बयान जारी करते हुए कहा कि भारतीय सुरक्षा बलों द्वारा ‘फर्जी मुठभेड़’ में पाकिस्तानी कैदी मोहम्मद अली हुसैन की हत्या के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया गया है। चूंकि,हुसैन वर्ष 2006 से ही कश्मीर के कोट भलावल जेल में कैद था। वहीं,पाकिस्तान के विदेश विभाग ने आगे कहा कि ‘वास्तविकता यह है कि हुसैन की मौत और कुछ नहीं, बल्कि सोच-समझकर की गई हत्या है।’ विदेश विभाग द्वारा जारी बयान के अनुसार, ‘भारत की हिरासत में कैद पाकिस्तान के अन्य कैदियों की रक्षा, सुरक्षा और कल्याण को लेकर चिंता बढ़ गई है।’

इतना ही नहीं पाकिस्तान ने मांग की है कि भारत सरकार उक्त घटना की पूरी जानकारी,मौत का कारण स्पष्ट करने वाला सही पोस्टमार्टम रिपोर्ट जल्द उसे उपलब्ध कराए और पाकिस्तानी कैदी की हत्या के लिए जिम्मेदार व्यक्ति की जवाबदेही तय करने के लिए पारदर्शी तरीके से मामले की जांच कराए। विदेश विभाग ने कहा, ‘भारत सरकार से अनुरोध किया गया है कि वह मृतक के पार्थिव शरीर को उसके परिजनों के इच्छानुसार तत्काल पाकिस्तान भेजने का प्रबंध करे।’ बताते चले कि वर्ष 2006 में भारतीय सुरक्षाबलों द्वारा किये गये एक शूट आऊट में इसे जिंदा पकड़ा गया था जहां इसे अवैध रूप से भारतीय सीमा में घुसपैठ करने के आरोप में एक मुकदमा के दौरान इसे कश्मीर के कोट भलावल जेल में रखा गया था,जहां अब इस पाकिस्तानी कैदी की मौत हो जाने पर इस्लामाबाद भढ़का हुआ है। जबकि जानकारी के मुताबिक इसकी मौत प्राकृतिक है न कि हत्या, लेकिन पाकिस्तान को तो बस एक बहाना चाहिए प्रोपेगैंडा करने के लिए,जैसा कि वह पहले से ही करता चला आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *