
सांकेतिक तस्वीर।
दमिश्क। इजरायल और सीरिया के बीच इस समय तनाव अपने चरम पर है। जहां इस दौरान इजरायल ने एक बार फिर सीरिया के हवाई अड्डे पर मिसाइल से हमला किया है।
बता दे कि इजरायल ने सीरिया के अलेप्पो एयरपोर्ट को टारगेट किया है। और यह एक हफ्ते में इजरायल की तरफ से दूसरा हमला है।
जहां इस दौरान इजरायली हमले में सीरिया के हवाई अड्डे का रनवे बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। इस वजह से हवाई अड्डे पर सभी सेवाएं अब बंद कर दी गई हैं।
दरअसल,सीरिया की रक्षा मंत्रालय के हवाले से दावा किया गया है कि इजराइल ने मिसाइल हमले को तटीय शहर लताकिया के पश्चिम में भूमध्य सागर से रात 8:16 बजे लॉन्च किया गया था। हालांकि,सीरियाई वायु रक्षा ने इजरायल की कई मिसाइलों को मार गिराया है।
बता दें कि एक सप्ताह के भीतर इजरायल की तरफ से यह दूसरा हमला था। इससे पहले बीते 31 अगस्त को भी इजराइल ने सीरिया के हवाई अड्डे पर इसी तरह के हमलो को अंजाम दिया था। इसके पीछे यह आशंका जताई जा रही है कि लेबनान में सहयोगियों को हथियार पहुंचाने के लिए तेहरान द्वारा हवाई आपूर्ति लाइनों के बढ़ते उपयोग को बाधित करने के लिए इजराइल ने सीरियाई हवाई अड्डों पर हमले तेज कर दिए हैं। हालांकि इन हमलों में जान माल के नुकसान की कोई खबर अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं इन हमलों को लेकर अभी तक इजरायल की तरफ से भी कुछ नहीं कहा गया है।
गौरतलब है कि इजराइल और सीरिया के बीच विवाद काफी पुराना है। इसके पीछे की वजह गोलान हाइट्स इलाका है। यह गोलान पहाड़ी के नाम से भी मशहूर है। यह एरिया कभी सीरिया का था। जिसे वर्ष 1967 में अरब देशों के साथ हुए युद्ध के बाद इजराइल ने इस जगह पर अपना कब्जा जमा लिया। मौजूदा समय में इजराइल इस जगह पर करीब 317 मिलियन डॉलर यानी करीब 23 अरपब 75 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च कर रहा है। इस जगह की वजह से ही दोनों देशों के बीच बेहद तनाव है।
