एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

अरूणाचल प्रदेश के सियांग जिले में सेना का हैलीकॉप्टर हुआ क्रैश, दो के शव बरामद, दो सप्ताह पहले भी क्रैश हुआ है सैन्य हैलीकॉप्टर – अमरनाथ यादव/गौरव बरनवाल


सांकेतिक तस्वीर।

ईटानगर। इंडियन आर्मी के ईस्टर्न कमांड के लिए शुक्रवार को एक बुरी खबर सामने आई है। इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अरुणाचल प्रदेश के सियांग जिले में मिलिट्री हेलिकॉप्टर ‘रुद्र’ अज्ञात कारणों से क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि यह हादसा टूटिंग हेडक्वार्टर से 25 किलोमीटर दूर सिंगिंग गांव के पास हुआ है। बता दे कि जहां ये हादसा हुआ है वो एरिया सड़क मार्ग से कनेक्टेड नहीं है। वही,हादसे के बारे में भारतीय सेना के हवाले से बताया जा रहा है कि हेलिकॉप्टर क्रैश में मारे गए लोगों में से 2 के शव मिल गए थे। तीसरे की तलाश जारी है।

बता दे कि रुद्र भारतीय सेना का अटैक हेलिकॉप्टर है। इसे हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड ( HAL) ने भारतीय सेना के लिए बनाया है। यह हल्के ध्रुव हेलिकाप्टर का वेपन सिस्टम इंटीग्रेटेड (WSI) Mk-IV संस्करण है।

इससे पहले इसी महीने के बीते 5 अक्टूबर को तवांग में सेना का चीता हेलिकॉप्टर हुआ था। यह हादसा सुबह करीब 10 बजे हुआ था। इस हेलिकॉप्टर में उस समय दो पायलट सवार थे। हादसे के बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनमें से लेफ्टिनेंट कर्नल सौरभ यादव ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था।

गौरतलब है कि भारतीय सेना और वायुसेना के विमान और हैलीकॉप्टरों के दुर्घटना की सूची लंबी है,लेकिन सेना का ईस्टर्न कमांड जो कि सीधे चीन के सामने है। ऐसे में दो सप्ताह के भीतर सेना के दो सैन्य हैलीकॉप्टर का दुर्घटना हो जाना, कुछ अलग तरह की सोच पैदा करता है, क्योंकि,दुश्मन के साथ पूर्वी लद्दाख बार्डर पर तनाव अभी भी बना हुआ है। भले ही बातचीत के जरिए कुछ इलाकों से भारत और चीन की सेनाएं पीछे हटी है, लेकिन दुश्मन हरकतों पर लगातार निगरानी बनाये रखने की सख्त ज़रूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *