सांकेतिक तस्वीर।
मॉस्को। रूस-यूक्रेन जंग के बीच एक रूसी लड़ाकू विमान के साइबेरिया के इर्कुतस्क शहर में एक आवासीय बिल्डिंग के साथ क्रैश हो जाने की रिपोर्ट सामने आई है। जहां अब यह कहा जा रहा है कि इस हादसे में दोनों पायलटों की जान चली गई। बता दे कि इर्कुतस्क के गवर्नर इगोर कोबजेव के हवाले से यह दावा किया गया कि ये विमान शहर के दो मंजिला मकान पर गिरा।
इससे पहले एक हफ्ते के अंतराल पर इस तरह की लगातार यह दूसरी घटना बतायी जा रही है। दरअसल,पिछले सोमवार को सुखोई एसयू-34 फाइटर प्लेन यूक्रेन के नजदीक येस्क शहर में क्रैश कर गया था। यह विमान एक अपार्टमेंट पर क्रैश हुआ था और इसमें 15 लोगों की मौत हो गई थी।
वहीं,सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि घटना के चलते कई बिल्डिंगों में आग लग गई है। वहीं गहरा काला धुआं भी उठता दिखाई दे रहा है।