इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्ट

भारतीय लड़ाकूं विमानों में इंजन के पार्ट्स सप्लाई करने वाले रूस समर्थित यूक्रेनी कंपनी के मालिक को यूक्रेनी ऐजेंसियों ने देशद्रोह के आरोप में किया गिरफ्तार, विघटन से पहले यह कंपनी सोवियत संघ के थी अधीन – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

कीव। जारी जंग के बीच यूक्रेनी ऐजेंसियों ने विमान इंजन निर्माता कंपनी मोटर सिच के मालिक व्याचेस्लाव बोगुस्लाव को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार किया है। बता दे कि मोटर सिच कंपनी ही भारतीय वायु सेना के एएन-32 ट्रांसपोर्ट विमान का इंजन बनाती है। पहले यह सोवियत संघ की कंपनी थी, जो वर्ष 1991 में सोवियत के विघटन के बाद यूक्रेन के हिस्से में चली गई।

इसी कड़ी में यूक्रेनी मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जापोरिज्जिया में मोटर सिच कंपनी के मानद प्रमुख व्याचेस्लाव बोगुस्लाव को हिरासत में लिया गया और उन्हें एक काफिले में कड़ी सुरक्षा के बीच राजधानी कीव ले जाया गया। उन पर यूक्रेन की सुरक्षा, अखंडता को खतरे में डालने और देश के दुश्मनों का सहयोग करने का आरोप लगाया गया है।

इतना ही नहीं आगे यह भी दावा किया गया है कि पूर्व यूक्रेनी सांसद बोगुस्लाव पर जापोरिज्जिया में रूसी सेना को सहयोग देने और सहायता करने का आरोप लगाया गया है। जापोरिज्जिया शहर पर अब भी यूक्रेन का कब्जा है। रिपोर्ट में सुरक्षा सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि यूक्रेनी पुलिस को तलाशी लेने के लिए बोगुस्लाव के घर के सामने के दरवाजे को तोड़ना पड़ा। वही एक अन्य रिपोर्ट्स में यह भी खुलासा हुआ है कि बोगुस्लाव अपने रूसी समर्थक विचारों के लिए जाने जाते थे। उन पर रूस को हेलीकॉप्टरों और विमानों के लिए पुर्जों की आपूर्ति करने और रशियन स्पेशल सर्विसेज के साथ संपर्क रखने का संदेह था।

बताते चले कि मोटर सिच कंपनी को चीन ने भी चोरी-छिपे खरीदने की कोशिश की थी। जब रूस और अमेरिका को इस डील की जानकारी हुई तो उन्होंने एक साथ मिलकर चीन की इस चाल को नाकाम कर दिया था। चीन इस कंपनी के जरिए जे-20 लड़ाकू विमान के लिए शक्तिशाली इंजन बनाना चाहता था। इतना ही नहीं, मोटर सिच कंपनी पर कब्जे से विमान इंजन निर्माण के क्षेत्र में भी चीन को महत्वपूर्ण बढ़त हासिल हो जाती। चीन अभी तक अपने विमानों के इंजन के लिए रूस पर निर्भर है। ऐसे में मोटर सिच पर कब्जे से चीन की यह निर्भरता खत्म हो जाती। फिलहाल,इन खुलासों को लेकर दोनों पक्षों के बीच बेहद गहमागहमी का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *