एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

जारी जंग के बीच ब्रिटेन के नवनिर्वाचित भारतवंशी प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति से की बातचीत, भढ़का रूस, कहा कभी नहीं हो सकते बेहतर रिश्ते – हेमंत सिंह/नित्यानंद दूबे


ब्रिटेन के नवनिर्वाचित PM ऋषि सुनक,फाईल फोटो, साभार-(सुनक के ट्वीटर से)

लंदन/कीव। ब्रिटिश पॉलिसी के अनुसार ब्रिटेन के नवनियुक्त प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बातचीत की,जहां इस बातचीत में उन्होंने यूक्रेन के लोगों के लिए यूके की एकजुटता और समर्थन की बात कही। वहीं,ऋषि सुनक के इस कदम को लेकर अब रूस भड़क गया है। रूस का कहना है कि अब ब्रिटेन से बेहतर रिश्तों की कोई उम्मीद नहीं है,बता दे कि ऋषि और जेलेंसकी के बीच बातचीत होने के बाद हीं रूस का यह बयान सामने आया है।

दरअसल,सुनक ने जेलेंसकी के साथ बातचीत के बाद ट्वीट कर कहा कि यूक्रेन के राष्ट्रपति से बात करने का सौभाग्य मिला। यूक्रेन के लोग ब्रिटेन की निरंतर एकजुटता और समर्थन पर भरोसा कर सकते हैं। ब्रिटेन हमेशा यूक्रेन के साथ खड़ा रहेगा। इस पर रूस के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने कहा कि वह वर्तमान में ब्रिटेन के साथ कुछ सकारात्मक बदलावों के लिए कोई पूर्व शर्त, आधार या उम्मीद नहीं रखते हैं।

प्रधानमंत्री बनने के बाद एक बार फिर बढ़ते तनाव के बीच सुनक ने यूक्रेन के लिए अपने समर्थन की पुष्टि की और कहा कि देश स्वतंत्रता की लड़ाई में युद्धग्रस्त राष्ट्र के ठीक पीछे खड़ा होगा। गौरतलब है कि ब्रिटिश पॉलिसी में यूक्रेन की सुरक्षा के प्रति गहरी प्रतिबध्दता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *