एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

सोमालिया की राजधानी में एक दिन पहले हुए भीषण बम विस्फोट में कई चौंकाने वाले दावे आये सामने, हताहतों की संख्या की भी हुई पुष्टि – विजयशंकर दूबे/राजेंद्र दूबे


सांकेतिक तस्वीर।

मोगादिशू। सोमालिया की राजधानी मोगादिशू में एजुकेशन मिनिस्ट्री के बाहर एक दिन पहले हुए बम धमाके में कई चौंकाने वाले दावे सामने आये हैं। जिसमें कहा गया है कि शनिवार को हुए इस धमाके में अब तक 100 लोगों की मौत हो गई है और 300 से ज्यादा लोग घायल भी हुए हैं। हालांकि,किसी संगठन ने इस हमले कि जिम्मेदारी नहीं ली है। लेकिन सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह “अल-शबाब अक्सर”पर हमले के आरोप लगाया हैं।

दरअसल, बीते शनिवार को सोमालिया के एजुकेशन मिनिस्ट्री से बाहर दो कारों में धमाका हुआ। जहां इस विस्फोट में महिलाओं, बुजुर्ग लोगों समेत कुछ बच्चों के भी मारे जाने की रिपोर्ट सामने आई थी लेकिन निश्चित संख्या घटना के वक्त नहीं हुई थी। क्योंकि,हादसे के दौरान ऐंबुलेंश कम पड़ गई थी। वहीं इस दौरान इस विस्फोट की चपेट में आने से एक पत्रकार की भी मौत की खबर सामने आई है,जहां मारे गए पत्रकार की पहचान मोहम्मद इस्से कोना के रूप में हुई है।

वहीं,पुलिस अधिकारी नूर फराही के हवाले से यह बताया गया है कि पहला धमाका मिनिस्ट्री के बाहर खड़ी एक कार में हुआ। जिससे आस-पास के लोग मदद के लिए इक्ट्ठा हो गए। जैसे ही मौके पर एंबुलेंस और रेस्क्यू टीमें पहुंचीं दूसरी कार में धमाका हो गया। घटनास्थल पर मौजूद एक घायल व्यक्ति ने कहा मैं धमाके वाली जगह से लगभग 100 मीटर दूर था। दूसरा धमाका होने के बाद धूएं का गुबार दिखा। थोड़ी देर बाद सड़क पर लाशें ही लाशें दिखीं। चारों तरफ खून हीं खून दिखाई दे रहा था। बताया जा रहा है कि विस्फोट इतना जबरदस्त था कि आस-पास खड़ी गाड़ियों के परखच्चे तक उड़ गए। इंफ्रास्ट्रचर को भी काफी नुकसान हुआ है।

इससे पहले भी इसी इलाके में वर्ष 2017 में भी सबसे खतरनाक धमाका हुआ था। उस दौरान 500 लोगों की मौत हुई थी। आस-पास कई सरकारी ऑफिस और रेस्टोरेंट्स थे, जो तबाह हो गए थे। बता दे कि 2017 में एक होटल के पास एक ट्रक में धमाका हुआ था।

अभी हाल ही में बीते 24 अक्टूबर को किसमायो शहर के होटल में आतंकी हमला हुआ था। हमले में 9 लोगों की मौत हो गई थी। 47 लोग घायल हुए थे। इसी तरह का आतंकी हमला अगस्त 2022 हुआ था। 21 अगस्त को सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आतंकियों ने हयात होटल में घुसकर फायरिंग कर दी थी। 20 लोगों की मौत हो गई थी।

उधर,सोमालिया के राष्ट्रपति हसन शेख मोहम्मद ने इस्लामी आतंकवादी समूह अल-शबाब पर हमले के आरोप लगाते हुए कहा- हमारे लोगों का कत्लेआम हुआ है। उन लोगों ने महिलाओं, बच्चों और कई परिवार की जिंदगी छीन ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *