एक्सक्लूसिव रिपोर्ट

भारत-बांग्लादेश बार्डर के पश्चिम बंगाल के इलाकें में तस्करों ने BSF की पेट्रोलिंग फोर्स पर किया भीषण हमला, काउंटर फायरिंग में एक तस्कर की हुई मौत, बाकी भाग निकले – विजयशंकर दूबे (एडिटर इन क्राईम)


सांकेतिक तस्वीर।

कलकत्ता/मुर्शिदाबाद। पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में भारत और बांग्लादेश के बीच अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास सुबह तस्करों ने बीएसएफ की पेट्रोलिंग पार्टी पर जबरदस्त हमला करते हुए फायरिंग शुरू कर दी,तो वहीं काउंटर फायरिंग में एक तस्कर की मौत होने की रिपोर्ट सामने आई है।

बता दे कि एक मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से दावा सामने आया,जिसमें कहा गया कि रविवार सुबह बॉर्डर आउट पोस्ट सागरपारा,141 बटालियन के इलाके में बीएसएफ को एक इंटल इनपुट मिला जिसके बाद BSF अलर्ट हो गई।

जहां तड़के सुबह करीब तीन बजे BSF की पेट्रोलिंग टीम ने इलाके में 10-15 तस्करों की मूवमैंट को देखा,ठीक इसी समय इन तस्करों को लगा कि वे फोर्स की नजर में आ गए हैं,जिसके बाद हीं ये तस्कर पेट्रोलिंग फोर्स पर पत्थर और दाह (एक धारदार हथियार) से टूट पड़े,जहां फोर्स भी काउंटर मोड में आकर फायरिंग शुरू कर दी। जहां इस गोलाबारी की चपेट में एक तस्कर आ गया।

वहीं,गोली चलने के बाद बाकी तस्कर अपने घायल साथी को पीछे छोड़कर अंधेरे की आड़ में फरार हो गए। उधर,घायल तस्कर ने दम तोड़ दिया। जवानों ने तस्करों के पास से 532 बोतल फेंसेडिल बरामद की। मृतक तस्कर की पहचान मुर्शिदाबाद निवासी रोहिल मंडल के रूप में हुई है,जो कि एक भारतीय नागरिक था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *